फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The rain exposed the claims of the BJP government: Devendra Yadav

बारिश में भाजपा सरकार के दावों की खुली पोल : देवेंद्र यादव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 09:16 PM IST
विज्ञापन
कहा- जलभराव और ट्रैफिक जाम सरकार की विफलता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस का कहना है कि मंगलवार की दो घंटे की बारिश ने राजधानी को फिर से थाम दिया। जगह-जगह जलभराव और ट्रैफिक जाम के हालात ने भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार की तैयारियों की पोल खोल दी। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने इसे सरकार की विफलता करार देते हुए कहा कि भाजपा का विकसित दिल्ली का सपना सिर्फ जुमला बनकर रह गया है।
देवेंद्र यादव ने कहा कि बारिश के चलते कनॉट प्लेस, आईटीओ, धौला कुआं, नारायणा, पटेल नगर, जखीरा अंडरपास, आजाद मार्केट, जेएलएन स्टेडियम, भीष्म पितामह मार्ग, बारापुला, सेवा नगर डिपो, कमला नगर मार्केट, प्रगति मैदान, जीटीके बस डिपो, मॉडल टाउन और किंग्सवे कैंप जैसे प्रमुख इलाकों में भारी जलभराव और घंटों जाम की स्थिति रही। उन्होंने कहा कि राजधानी के दिल में पानी भर जाना भाजपा की नाकामी का जीता-जागता सबूत है।
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मानसून से पहले गाद और मलबा हटाने के लिए कांग्रेस ने समय रहते चेताया था, लेकिन रेखा गुप्ता सरकार ने उसे नजरअंदाज किया। उन्होंने कहा कि हर बारिश के बाद सरकार अफसरों पर ठीकरा फोड़ देती है, जबकि असली जिम्मेदारी नेताओं और सरकार की होती है। मुख्यमंत्री की विभागीय बैठकों और रिपोर्ट मंगवाने की कवायद अब महज दिखावा बन गई है, क्योंकि जमीनी हालात जस के तस हैं। देवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और अब जनता को इसका जवाब देने से बच नहीं सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed