फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The race for PhD admission in JNU has begun

Delhi NCR News: जेएनयू में पीएचडी दाखिले के लिए दौड़ शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 08:25 PM IST
विज्ञापन
उम्मीदवार सात जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पीएचडी कार्यक्रम में दाखिले के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। आवेदन की प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन https://jnuee.jnu.ac.in/ लिंक पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
जेएनयू की ओर से जारी नोटिस के अनुसार पीएचडी कार्यक्रम में दाखिला नेट (यूजीसी-सीएसआईआर)/जेआरएफ/गेट के जरिये मिलेगा। उम्मीदवार सात जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की त्रुटियों को उम्मीदवार आठ और नौ जुलाई के बीच में सुधार कर सकेंगे। वाइवा के लिए उम्मीदवारों को संभावित 18 जुलाई को आमंत्रित किया जाएगा। जबकि वाइवा परीक्षा 25 जुलाई से लेकर 31 जुलाई के बीच आयोजित होगी।
विज्ञापन


पहली सूची 11 अगस्त को होगी जारी

पहली मेरिट सूची 11 अगस्त को जारी होगी। पहली सूची के दाखिला के लिए 11 से 13 अगस्त के बीच में फीस के भुगतान के साथ सीट को ब्लॉक कर सकेंगे। पहली सूची में चयनित उम्मीदवारों का दाखिला सत्यापन 18 से लेकर 21 अगस्त तक होगा। वहीं, दूसरी सूची 29 अगस्त को जारी होगी और 29 से 31 अगस्त के बीच में दाखिला के लिए पूर्व नामांकन पंजीकरण और फीस का भुगतान कर सकेंगे। दाखिला को लेकर दस्तावेजों का सत्यापन चार और पांच सितंबर को किया जाएगा। जबकि दाखिला के लिए पंजीकरण करने वालों की आखिरी और तीसरी सूची 15 सितंबर को जारी होगी। इसके दाखिला 15 से 17 सितंबर के बीच में होंगे और सीट को 22 से 23 सितंबर के बीच में ब्लॉक कर सकेंगे। दाखिला की अंतिम तारीख 30 सितंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरियन और सिनेमा स्टडीज के लिए अलग से अधिसूचना होगी जारी

नोटिस के अनुसार कोरियन स्टडीज और सिनेमा स्टडीज में पीएचडी कार्यक्रम के लिए अलग से दाखिला अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी। वहीं, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए उम्मीदवारों को अलग से नेट, जेआरएफ और गेट के जरिए आवेदन करना होगा। दाखिले को लेकर सीटों की उपलब्धता, मानदंड सहित अन्य जानकारियां जेएनयू की वेबसाइट www.jnu.ac.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed