{"_id":"69babf8da538c95ce2022235","slug":"the-race-for-mtech-and-phd-admissions-begins-at-iiit-delhi-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-128377-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आईआईआईटी दिल्ली में एमटेक और पीएचडी दाखिले की दौड़ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आईआईआईटी दिल्ली में एमटेक और पीएचडी दाखिले की दौड़ शुरू
विज्ञापन
-इच्छुक उम्मीदवार 13 अप्रैल तक दाखिला के लिए कर सकेंगे आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) दिल्ली में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमटेक और पीएचडी पाठ्यक्रम में दाखिला की दौड़ शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार दाखिला के लिए ऑनलाइन https://iiitd.ac.in/admission/mtech/2026 लिंक पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 13 अप्रैल है। संस्थान एमटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (एआई, डाटा इंजीनियरिंग, इंफॉर्मेशन एंड मोबाइल कंप्यूटिंग), एमटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग रिसर्च, एमटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (वीएलएसआई, कंम्युनिकेशन एंड मशीन लर्निंग) और एमटेक कंप्यूटेशनल बायोलॉजी पाठ्यक्रम में दाखिला का मौका दे रहा है। जबकि कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग,कंप्यूटेशनल बायोलॉजी, मैथमेटिक्स एंड सोशल साइंस में पीएचडी में दाखिला के लिए आठ अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए https://iiitd.ac.in/admission/phd/apr2026 लिंक पर जाकर आवेदन करना होगा। दाखिला पात्रता से अधिक जानकारी संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।
आईआईआईटी दिल्ली के अकादमिक मामलों के डीन प्रोफेसर सुमित जे. डरक ने कहा कि स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट कार्यक्रम छात्रों को उन्नत ज्ञान और व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। यह कार्यक्रम छात्रों को निरंतर सीखने और अनुकूलन करने में सक्षम बनाते हैं। जिससे वे प्रौद्योगिकी की तेजी से विकसित हो रही दुनिया में सार्थक योगदान देने के लिए सशक्त होते हैं।