फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The PM will then Defence Minister VK Singh Narendra Modi!

नरेंद्र मोदी पीएम तो वीके सिंह होंगे रक्षामंत्री!

Fri, 04 Apr 2014 01:07 AM IST
सौरभ पांडेय/अमर उजाला, इंदिरापुरम
सौरभ पांडेय/अमर उजाला, इंदिरापुरम Updated Fri, 04 Apr 2014 01:07 AM IST
विज्ञापन
The PM will then Defence Minister VK Singh Narendra Modi!

गाजियाबाद से दिल्ली की गद्दी पर निशाना साध रहे मोदी ने दबी जुबान में अपनी सरकार में लोकसभा प्रत्याशी वीके सिंह की भूमिका भी तय कर दी।

विज्ञापन


भाषण की शुरुआत में ही देश के पहले फील्ड मार्शल मानेकशा से तुलना करते हुए उन्होंने इशारा किया कि अगर जनरल सरकार में हुए तो अत्याधुनिक हथियारों की खरीद के लिए अमेरिका-चीन पर निर्भर नहीं रहना होगा।
विज्ञापन


इस भाषण के बाद राजनेताओं का मानना है कि अगर मोदी की सरकार बनती है तो जनरल वीके सिंह रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालते दिखेंगे।

पूर्व सेनाध्यक्ष मानेक शॉ के जन्मदिन पर गाजियाबाद के लोकसभा प्रत्याशी जनरल वीके सिंह के लिए रैली करने को मोदी ने अपना सौभाग्य बताया। मोदी ने कहा फील्ड मार्शल रहने के दौरान उन्होंने जाति के अनुसार जवानों की गिनती से केंद्र सरकार को भी इंकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने यह भी कहा कि अगर जनरल सरकार में रहते हैं तो अमेरिका, चीन और पड़ोसी मुल्क देश की आंख उठाकर नहीं देख सकेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने जनरल के होने से विदेशों से होने वाले हथियारों के निर्यात पर भी रोक लगने की बात कही।


रैली के दौरान बोलते हुए भाजपा राष्ट्रीय सचिव रामेश्वर चौरसिया ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में वायुसेना और नौसेना में हुए हादसे यह दिखाते हैं कि केंद्र सरकार रक्षा के मुद्दे पर कितनी गंभीर है। ऐसे में सरकार में जनरल वीके सिंह जैसे लोग चाहिए जो देश के हर मुद्दे पर किसी भी बाहरी ताकत को मुंहतोड़ जवाब दे सकें।

भाजपा, राष्ट्रीय सचिव रामेश्वर चौरसिया ने खास बातचीत में बताया कि जनरल राष्ट्रवादी हैं और राष्ट्रवादी लोगों को भाजपा ने हमेशा सबसे आगे रखा है। हालांकि उन्होंने सरकार बनने के बाद ही किसी निर्णय पर पहुंचने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed