{"_id":"56dd62274f1c1bfc098b4579","slug":"the-plant-will-be-built-on-the-campus-community-center-panjeeri","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजीरी प्लांट परिसर में बनेगा कम्युनिटी सेंटर, 135 लाख होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजीरी प्लांट परिसर में बनेगा कम्युनिटी सेंटर, 135 लाख होंगे खर्च
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 07 Mar 2016 04:42 PM IST
विज्ञापन
गुड़गांव शहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब शहर की कई कालोनियों के निवासियों को शादी समारोह या अन्य कार्यक्रमों के आयोजन के लिए स्थल बुकिंग पर खर्च नहीं करना होगा। रेलवे स्टेशन के नजदीक पंजीरी प्लांट परिसर में बनने वाले कम्युनिटी सेंटर के लिए हरियाणा स्थानीय निकाय बॉडी ने 135 लाख 59 हजार रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
गुडग़ांव के विधायक उमेश अग्रवाल की मांग पर इस कम्युनिटी सेंटर की घोषणा पिछले वर्ष मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सेक्टर-14 कालेज में की थी।
इस स्वागत समारोह के दौरान घोषित सेक्टर चार के ऑडिटोरियम के लिए 1304 लाख 59 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति भी विभाग द्वारा दी जा चुकी है। इन दोनों परियोजनाओं पर 500 लाख रुपये से अधिक की धनराशि खर्च होगी।
विज्ञापन
विधायक उमेश अग्रवाल ने बताया कि पंजीरी प्लांट में कम्युनिटी सेंटर का निर्माण होने से लक्ष्मण विहार, अशोक विहार व भीमगढ़ खेड़ी के निवासियों को शादी समारोह व अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन
अभी तक इन कालोनियों के लोगों को समारोह आयोजित करने के लिए मजबूरन वैंक्वेट आदि बुक करने पड़ते हैं, जिस पर उन्हें किराए के रूप में लाखों रुपये चुकाने पड़ते हैं।
कम्युनिटी सेंटर बनने से उन्हें न केवल आर्थिक मदद होगी, बल्कि अपने घरों के नजदीक ही एक बेहतर समारोह स्थल उपलब्ध हो सकेगा।
गुडग़ांव के विधायक उमेश अग्रवाल का कहना है कि इस कम्युनिटी सेंटर के साथ ही सेक्टर चार में गुडग़ांव के सबसे बड़े ऑडिटोरियम का निर्माण भी शुरू करा दिया जाएगा। इस ऑडिटोरियम में एक हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी।
अग्रवाल का कहना है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर गुडग़ांव से संबंधित विकास योजनाओं को प्राथमिकता से स्वीकृति दे रहे हैं।