फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The passion to dominate social media is visible among the kanwadis

Delhi NCR News: कांवड़ियों में दिख रहा सोशल मीडिया पर छा जाने का जुनून

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
पुरुष हों या महिला सभी इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर यात्रा के वीडियो साझा करने में जुटे
विज्ञापन


प्रशांत चौहान

पूर्वी दिल्ली। कांवड़ यात्रा अब सिर्फ गंगाजल लाने की परंपरा तक सीमित नहीं रही बल्कि इसमें डिजिटल युग की रंगत साफ झलक रही है। इस बार कांवड़ियों में सोशल मीडिया पर छा जाने का जुनून दिख रहा है। भगवा वस्त्र पहने कांवड़ियों के हाथों में एक तरफ कांवड़ है तो दूसरी ओर मोबाइल या कैमरा। कोई बाइक पर भगवा झंडा लहराते हुए वीडियो बना रहा है तो कोई डीजे की धुन पर थिरकते हुए यात्रा को इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल कर रहा है। इसमें महिला, पुरुष और बच्चे सभी शामिल हैं।



हरिद्वार से दिल्ली आने वाले मार्गों पर जगह-जगह युवाओं की टोली रील बनाती हुई नजर आ रही है। कांवड़िए कभी सड़क पर भक्ति गीतों पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं तो कहीं बाइक पर रफ्तार भरते हुए बोल बम के नारे लगाते हुए। इसके अलावा लोग नई-नई तरह की झांकियों की रील्स बनाकर भी सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। कई युवा यात्रा की हर गतिविधि का व्लॉग बना रहे हैं। वहीं, कुछ युवा ड्रोन से पूरी यात्रा का वीडियो बना कर, इन्हें रोचक तरीके से एडिट कर सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के हर पल को कैद करने के लिए युवा इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर लाइव भी कर रहे है। उनका ध्यान कांवड़ यात्रा के साथ-साथ अधिक से अधिक रोचक कंटेंट बनाने पर है। इस बारे में कांवड़ यात्री सुमित और साहिल ने बताया कि वह कावड़ लेने हरिद्वार गए। इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉल कर अपने परिवार के लोगों को हर की पौड़ी के दर्शन कराए। वह करीब 10 दिन पहले हरिद्वार से चले थे। इस दौरान उन्होंने अपनी यात्रा को यादगार बनाने के लिए मोबाइल के कैमरे रास्ते में कई जगहों पर रील्स बनाई और इंस्टाग्राम पर अपलोड किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्होंने देखा की रास्ते में अधिकतर युवा कांवड़ यात्रा की रील्स बनाते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed