फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The opposition is playing politics in the name of the youth movement; students should focus on their careers: Harsh Malhotra.

युवा आंदोलन के नाम पर विपक्ष राजनीति कर रहा, छात्र करियर पर ध्यान दें : हर्ष मल्होत्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने आरोप लगाया कि युवा आंदोलनों की आड़ में विपक्षी दल राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में नई दिल्ली में युवा आंदोलन के नाम पर जो घटनाक्रम देखने को मिला, वह आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, वामपंथी दलों और अन्य विपक्षी दलों की राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है। मल्होत्रा ने कहा कि विभिन्न राज्यों में लगातार चुनावी हार का सामना करने के बाद विपक्षी दल पूरी तरह हताश हो चुके हैं। इसी वजह से अब वे युवाओं के मुद्दों को राजनीतिक रंग देकर अपनी राजनीति चमकाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष छात्र आंदोलनों का इस्तेमाल अपने राजनीतिक हितों के लिए कर रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीट परीक्षा के मुद्दे पर शुरू हुआ आंदोलन अब अपने मूल उद्देश्य से भटक गया है। उनका दावा है कि यह आंदोलन अब आम आदमी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों की युवा इकाइयों का राजनीतिक अभियान बनकर रह गया है, जिसका वास्तविक रूप से नीट अभ्यर्थियों से कोई संबंध नहीं रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article