फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The news of train arrival gets drowned in the noise of advertisement

यात्रीगण कैसे ध्यान दें : विज्ञापन के शोर में दब जाती है ट्रेन के आने की सूचना, निकल जाती है गाड़ी

Wed, 09 Jul 2025 06:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा प्रशांत चौहान, पूर्वी दिल्ली
प्रशांत चौहान, पूर्वी दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 09 Jul 2025 06:13 AM IST
सार

ट्रेन छूटने से परेशान और गर्मी की वजह से पसीने से लथपथ रामसंजीवन ने बताया कि प्लेटफार्म पर ट्रेन के आने की सूचना देने वाले अनाउंसमेंट में विज्ञापन सुनाई देते हैं, जब वह खत्म होता है तब तक ट्रेन आ जाती है।

विज्ञापन
The news of train arrival gets drowned in the noise of advertisement
Indian Railways

विस्तार

यात्रीगण कृपया ध्यान दें वरना ट्रेन छूट जाएगी...यह कहना है शाहदरा रेलवे स्टेशन पर मिले यात्री विवेक का। ट्रेन छूटने से परेशान और गर्मी की वजह से पसीने से लथपथ रामसंजीवन ने बताया कि प्लेटफार्म पर ट्रेन के आने की सूचना देने वाले अनाउंसमेंट में विज्ञापन सुनाई देते हैं, जब वह खत्म होता है तब तक ट्रेन आ जाती है।

विज्ञापन


कई बार ट्रेन के प्लेटफार्म में बदलाव की सूचना विज्ञापन की वजह से सही समय पर सुनाई नहीं देती है, जिसकी वजह से कई यात्रियों की ट्रेन छूट जाती है। स्टेशन पर कोच पोजीशन बताने वाली डिस्प्ले भी खराब है। इसके चलते कई बार यात्रियों को भागदौड़ी करनी पड़ती है। स्टेशन पर साफ-सफाई ठीक से नहीं होती है, जिस कारण प्लेटफार्म पर गंदगी फैली हुई है। यह दर्द स्टेशन पर आने वाले हर यात्री का है।
विज्ञापन


स्टेशन पर कैमरे खराब, शौचालय गंदे
यात्रियों ने बताया कि स्टेशन परिसर में लगे कैमरे खराब पड़े हैं, जिस कारण चोरी और झपटमारी होने पर जीआरपी को कुछ पता ही नहीं चलता है। स्टेशन पर शौचालयों की सफाई नहीं होने से गंदगी रहती है। स्टेशन परिसर के बाहर बनी पीने के पानी की टंकी जर्जर है, जिस कारण हादसा होने का खतरा है। परिसर के अंदर नल खराब होने के कारण पीने का पानी बहता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लेटफार्म पर जगह-जगह हो गए गड्ढों में जलभराव हो जाता है जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्लेटफार्म पर पंखों की संख्या कम होने के कारण यात्रियों को गर्मी में बैठकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है। इस दौरान गर्मी होने के कारण यात्री हाथ वाले पंखे से, किताबों से और महिलाएं साड़ियों के पल्लू से हवा करती नजर आती हैं।

परिसर में लिफ्ट पड़ी खराब
स्टेशन परिसर में एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए फुट ओवरब्रिज बनाया गया है लेकिन उसमें लगी लिफ्ट कई दिनों से खराब पड़ी है, जिस कारण बुजुर्गों को बहुत परेशानी होती है। इसके अलावा कई बार यात्री ट्रेन की पटरियों से होकर एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक जाते हैं, जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहता है।


लोगों से बातचीत
स्टेशन पर आने के बाद अनाउंसमेंट में ट्रेन की जानकारी की जगह विज्ञापन सुनने को मिल रहा है, जिससे कई यात्रियों की ट्रेन छूट जाती है। - -शाकिब, यात्री

परिसर में बने शौचालयों की सफाई नहीं की जाती है, जिस कारण उनमें गंदगी फैली रहती है। नल खराब होने के कारण नलों से पानी बहता रहता है, जिस कारण प्लेटफार्म पर जलभराव हो जाता है।
- पुष्पेंद्र, यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed