{"_id":"5ff2f7668ebc3e3fe658eda2","slug":"the-national-commission-for-protection-of-child-rights-after-inspection-of-two-shelters-of-delhi-says-the-response-of-the-employees-and-in-charge-was-misleading","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने दिल्ली के दो शेल्टरों का किया निरीक्षण, मिली खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने दिल्ली के दो शेल्टरों का किया निरीक्षण, मिली खामियां
Mon, 04 Jan 2021 04:39 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 04 Jan 2021 04:39 PM IST
विज्ञापन
एनसीपीसीआर
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) की दो टीमों ने पिछले साल अक्तूबर में दक्षिणी दिल्ली में सेंटर फॉर इक्विटी स्टडीज द्वारा स्थापित 'उम्मीद अमन घर फॉर बॉयज' और 'खुशी रेनबो होम फॉर गर्ल्स' का निरिक्षण किया था।
विज्ञापन
"At time of inspection, it was reported by the institution that no case of sexual offence has occurred since inception, neither has any case of child rights violation has been reported by the institution," NCPCR says in its inspection report. https://t.co/xQwG6GzD65
— ANI (@ANI) January 4, 2021विज्ञापन
एनसीपीआर ने अपनी निरीक्षण रिपोर्ट में कहा है कि निरीक्षण के समय संस्था द्वारा यह बताया गया कि यौन उत्पीड़न का कोई मामला सामने नहीं आया है, ना ही बाल अधिकारों के उल्लंघन का कोई मामला सामने आया है।
विज्ञापन
हालांकि विभिन्न स्त्रोतों के माध्यम से आयोग को पता चला था कि साल 2012, 2013 और 2016 में इन होम शेल्टरों में बाल यौन शोषण से संबंधित कई मामले सामने आए हैं।
एनसीपीआर ने दक्षिणी दिल्ली में उम्मीद अमर घर फॉर बॉयज की निरीक्षण रिपोर्ट में कहा है कि इस मामले के बारे में कर्मचारियों और प्रभारी द्वारा दी गई प्रतिक्रिया भ्रामक और गलत है। जो एक गंभीर उल्लंघन और अपराध है।