फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The mobile app will know the status of the City Live Running passenger buses

इस मोबाइल ऐप से सिटी बसों का लाइव रनिंग स्टेटस जान सकेंगे यात्री

Sat, 04 Mar 2017 02:33 PM IST
सुशील पांडेय/अमर उजाला, नोएडा
सुशील पांडेय/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 04 Mar 2017 02:33 PM IST
विज्ञापन
The mobile app will know the status of the City Live Running passenger buses
demo pic - फोटो : अमर उजाला

जिस तरह से किसी खास ट्रेन का रनिंग स्टेटस जानने के लिए ऐप का सहारा लेते हुए यह पता लगा लिया जाता है कि अमुक ट्रेन कौन से स्टेशन तक पहुंची है और कब तक एक खास स्टेशन तक आने की संभावना है।

विज्ञापन


इसी तरह से एनएमआरसी की सिटी बसों का भी लाइव रनिंग स्टेटस पता चल पाएगा। इसके लिए एनएमआरसी मोबाइल ऐप बनवाएगा। ऐप में बसों का रूट और सभी बसों की जानकारी उनके नंबर के सहित फीड होगी।
विज्ञापन


बसों के एक खास स्टॉपेज से चलते हुए अलग-अलग स्टॉपेज पर पहुंचने का समय सहित अंतिम स्टॉपेज तक पहुंचने की जानकारी मिलेगी। उदाहरण के लिए बॉटनिक गार्डन से ग्रेनो प्राधिकरण तक चलने वाली रूट नंबर 103 (बी) प्लस अगर बॉटनिक गार्डन बस डिपो से 5.10 मिनट शाम को खुली है और एक यात्री सेक्टर-129 के वाजिदपुर के पास इस बस के इंतजार में खड़ा है तो वह ऐप के जरिये बस का लाइव रनिंग स्टेटस पता कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐप से यह पता चल जाएगा कि बस कौन से स्टॉपेज को पार कर रही है और उसे यहां आने में कितनी देर लगेगी। इसके लिए सभी बसों को जीपीएस से कनेक्ट करके ऐप से जोड़ा जाएगा, ताकि उक्त बसों की लोकेशन पता चल सके।

हालांकि यह दूसरे चरण में होगा। प्रथम चरण में ऐप में आधारभूत जानकारी मुहैया कराई जाएगी। सिटी बस के अधिकारियों के मुताबिक पहले चरण में मोबाइल ऐप में बसों का टाइम टेबल फीड किया जाएगा। इसके अलावा कौन सी बस किस रूट पर दौड़ रही है इसकी जानकारी होगी। पहले चरण में केवल पहले और अंतिम स्टॉपेज की टाइमिंग ही लोगों को देखने को मिलेगी।

मोबाइल पर होगी टिकटों की बुकिंग

The mobile app will know the status of the City Live Running passenger buses
डेमो - फोटो : demo pic

अगर कोई व्यक्ति चाहता है कि अमुक बस नंबर में उसे यात्रा करनी है तो वह मोबाइल ऐप से ही यात्रा के टिकट की बुकिंग कर सकता है। हालांकि, इसके लिए एक समय निर्धारित होगा कि उक्त टिकट को कितने बजे से कितने बजे तक प्रयोग में लाया जा सकता है। यह सुविधा पहले चरण में ही मुहैया करा दी जाएगी।

बस स्टॉपेज तक जाने के रास्ते का चलेगा पता
अगर आपको सिटी बस के नजदीकी स्टॉपेज तक जाने का रास्ता पता करना है तो मोबाइल ऐप से आपको यह सुविधा मिलेगी। नेविगेशन से ऐप आपको नजदीकी बस स्टॉपेज का रास्ता बताएगा। इस स्टॉपेज तक आने वाली पहली बस की भी जानकारी देगा। यह सुविधा दूसरे चरण में मिलेगी।

इसी माह आएगा सिटी बस का ऐप
सिटी बस का ऐप इसी माह में तैयार हो जाएगा। इसके लिए एक निजी एजेंसी का सहारा लिया जाएगा। ऐप तैयार होने के बाद सिटी बस के अधिकारी इसका ट्रायल लेंगे। ट्रायल के बाद इसे लोगों के लिए मुहैया करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed