{"_id":"1e4aa8795d2d46831e4c67fe423fea5d","slug":"the-missing-man-s-body-was-found-in-well-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में कुएं से मिली गायब युवक की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में कुएं से मिली गायब युवक की लाश
ब्यूरो/अमर उजाला, नूंह
Updated Sun, 17 Jan 2016 09:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह क्षेत्र के गांव सुडाका के जंगल में एक कुएं से युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की शिनाख्त गांव सुडाका का सद्दाम (22) पुत्र हाजर खां के रूप में हुई है।
विज्ञापन
नूंह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूंह के सरकारी अस्पताल में भिजवा दिया है। शव पर चोट के निशान मौजूद हैं और आंखों के नीचे और कुछ अन्य हिस्सों व कपड़ों पर खून के निशान लगे हुए हैं। ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने इसकी हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
सद्दाम 3 जनवरी से गांव सुडाका से गायब था। गांव से अचानक गायब हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की मगर कोई सुराग नहीं लगा। रविवार को जंगल में गई महिलाओं और कुछ ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर सुडाका के लोगों ने किसी आदमी की लाश कुएं में पड़ी होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बाहर निकलवाया। पुलिससि के मुताबिककि रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा कि आखिर युवक की मौत किस वजह से हुई या किसी ने उसकी हत्या की है।