फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The miscreants who came in a car stole the cable from the tunnel of the Airport Express Line and fled.

Delhi NCR News: कार से आए बदमाश एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के सुरंग से केबल चुराकर भागे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
-कार के नंबर के जरिए पुलिस बदमाश तक पहुंची, एक आरोपी को गिरफ्तार, दो अन्य की तलाश जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आईजीआई एयरपोर्ट मेट्रो थाना पुलिस ने एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के सुरंग से केबल चोरी करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पहचान महिपालपुर निवासी 29 साल के विनीत कुमार के रूप में हुई है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर मेट्रो ट्रैक से केबल काटकर ले गया था, जिससे मेट्रो की सुरक्षा और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा था।
मेट्रो पुलिस उपायुक्त भरत रेड्डी ने बताया कि 23 मई को आईजीआई एयरपोर्ट मेट्रो थाना पुलिस को सूचना मिली कि बुद्ध जयंती पार्क और रिज क्षेत्र के पास एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो लाइन की सुरंग में अज्ञात बदमाशों ने लिडार सेंसर सिस्टम को क्षतिग्रस्त कर दिया है। इसके अलावा हूटर और उससे जुड़े उपकरण चोरी कर लिए हैं। मौके पर छानबीन में पता चला कि बदमाश प्रकाश व्यवस्था के लिए इस्तेमाल होने वाली करीब 120 मीटर लंबी केबल काटकर ले गए हैं। मौके पर छानबीन करने के बाद पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संदीप शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच के दौरान मेट्रो ट्रैक और रिज क्षेत्र में लगे 40 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। फुटेज के जरिए पुलिस को पता चला कि बदमाश एक हुंडई सैंट्रो कार से चोरी करने आए थे। पुलिस ने कार नंबर के जरिए एक आरोपी की पहचान करने के बाद समालखा से आरोपी विनीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने दोस्तों सागर उर्फ काला और हेंड्रयू परेरा उर्फ बंटी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। उनलोगों ने चोरी की गई केबल को बेच दिया। जांच में पता चला कि विनीत पर पहले से चोरी और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ वसंत कुंज और आईजीआई एयरपोर्ट मेट्रो थाने में मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी के साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article