{"_id":"68bf36489e446c28e9030a56","slug":"the-miscreant-who-stole-from-the-house-was-arrested-delhi-ncr-news-c-1-1-noi1190-3383984-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: घर से चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: घर से चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। मयूर विहार थाना पुलिस ने 90 ग्राम सोने के आभूषण और 1.73 लाख की नकदी के साथ एक चोर को पकड़ा है। उससे एक चोरी की बाइक भी बरामद की है। बदमाश की पहचान कल्याणपुरी निवासी राशिद उर्फ आशिफ के रूप में हुई। राशिद पर पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि 2 सितंबर की देर रात मयूर विहार थाना पुलिस को चोरी की शिकायत मिली। केस दर्ज कर पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जांच में तीनों बदमाशों की पहचान हो गई। इसके बाद मुखबिरों की सूचना के आधार पर राशिद को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसने साथियों के साथ मिलकर चोरी की थी। संवाद