{"_id":"575446ca4f1c1b7d2f10a8df","slug":"the-message-of-environmental-protection-given-by-the-street-theater","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुक्कड़ नाटक से दिया पर्यावरण सरंक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुक्कड़ नाटक से दिया पर्यावरण सरंक्षण का संदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 06 Jun 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
नुक्कड़ नाटक में पर्यावरण बचाने का संदेश देते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रविवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं निर्माण नोएडा संगठन के संयुक्त तत्वधान में सेक्टर-32 स्थित एक मॉल में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।
विज्ञापन
इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संदेश दिया कि अगर पर्यावरण को सुरक्षित नहीं किया गया तो मानव का जीवन नारकीय हो जाएगा। राजकीय महाविद्यालय के प्रोफेसर राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कॉलेज की ओर से शहरवासियों को जागरूक करने के लिए छात्र-छात्राओं ने एक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया।
विज्ञापन
जिसके माध्यम से उन्होंने पॉलीथीन का प्रयोग न करने, नदियों में मूर्ति विर्सजन न करने, पेड़ न काटने आदि के लिए लोगों को प्रेरित किया। नुक्कड़ नाटक में छात्र-छात्राओं ने संदेश दिया कि अगर लगातार प्रदूषण बढ़ाया जाता रहेगा तो कूड़ा आदि नदियों में बहाया जाएगा तो मानव की जीवन खत्म होने के कगार पर आ जाएगा।
विज्ञापन
इसलिए हरेक व्यक्ति को प्रदूषण को रोकने और पौधे लगाकर पर्यावरण को शुद्व करना होगा। नुक्कड़ नाटक में पंकज कुमार, नितेश, पीयूष पांडे, शैलजा शर्मा, सोनम पाल, अरुण कुमार, मुकेश, साजिद, सचिन भारद्वाज, राहुल कार्की, संघदीप चंद्रा, मयूर राज और डॉक्टर रवि कुरूप आदि समेत 25 छात्र शामिल थे।