{"_id":"6913db1daa15351994017de5","slug":"the-markets-of-old-delhi-are-shrouded-in-silence-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Terror Blast: पुरानी दिल्ली के बाजारों ने ओढ़ी खामोशी की चादर, डर पैदा कर रही है धमाके की दास्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Terror Blast: पुरानी दिल्ली के बाजारों ने ओढ़ी खामोशी की चादर, डर पैदा कर रही है धमाके की दास्तान
Wed, 12 Nov 2025 06:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा
सिमरन, अमर उजाला, नई दिल्ली
सिमरन, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 12 Nov 2025 06:26 AM IST
विज्ञापन
लाजपत राय मार्केट का हाल...
- फोटो : अमर उजाला
बम धमाके की दहशत के निशान अभी भी फुटपाथ और दीवारों पर छपे हुए हैं। वहीं, इतना सब कुछ होने के बावजूद राजधानी के प्रमुख बाजारों मेंं सुरक्षा भगवान भरोसे दिखी। कहीं सुरक्षाकर्मी गश्त करते नजर आए तो कई जगह मचान पर पुलिसकर्मी नहीं दिखा।
विज्ञापन
चांदनी चौक और जामा मस्जिद से सटी सड़कों को पूरी तरह बंद कर दिया गया। यहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक पर एनएसजी की टीम मुस्तैद दिखी। वहीं, जनपथ और जामा मस्जिद मार्केट में गश्त करते पुलिसकर्मी दिखे लेकिन कई मेटल डिटेक्टर गेट की खराबी ने सुरक्षा में चूक को उजागर किया।
विज्ञापन
इसके अलावा पहाड़गंज और करोल बाग के बाजारों में सुरक्षा की चूक दिखी। यहां बिना जांच के बाजार में लोग आसानी प्रवेश करते नजर आए। वहीं, चांदनी चौक का मशहूर बाजार आधा बंद और आधा खुला रहा। सभी बाजारों में व्यापार मंदा रहा और खरीदारों की भीड़ न के बराबर दिखी।
विज्ञापन