{"_id":"6ab2865f4562cd0995023b68","slug":"the-loac-process-for-class-10-and-12-examinations-will-begin-on-september-24-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-156083-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दसवीं व बारहवीं की परीक्षाओं के लिए एलओएसी प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दसवीं व बारहवीं की परीक्षाओं के लिए एलओएसी प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी
विज्ञापन
सीबीएसई: एलओसी भरने से पहले डेटा दोबारा जांचने के निर्देश
बिना लेट फीस 21 अक्तूबर तक भर सकेंगे एलओसी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सीबीएसई के दसवीं और बारहवीं के छात्रों के लिए 24 सितंबर से ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया (एलओसी) शुरू होने जा रही है। यह प्रक्रिया बिना लेट फीस के 21 अक्तूबर तक चलेगी। लेट फीस के साथ 30 अक्तूबर तक एलओसी भरी जा सकेगी।
सीबीएसई ने संबद्ध स्कूल प्रमुखों को कहा है कि एलओसी में विद्यार्थियों का सही व्यक्तिगत विवरण और विषयों की सटीक जानकारी दर्ज करना जरूरी है। एलओसी में विद्यार्थियों की श्रेणी से संबंधित जानकारी भी सही दर्ज करनी होगी।
फरवरी-मार्च में आयोजित होने वाली पहली बोर्ड परीक्षा में कक्षा 10वीं के सभी विद्यार्थियों का शामिल होना अनिवार्य होगा। वर्तमान एलओसी इसी पहली बोर्ड परीक्षा के लिए भरी जाएगी। दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए अलग से एलओसी पहली परीक्षा समाप्त होने के बाद भरी जाएगी।
विज्ञापन
दसवीं और बारहवीं के छात्रों को पांच विषयों के लिए 1600 रुपये परीक्षा शुल्क चुकाना होगा। अतिरिक्त विषय चुनने पर 320 रुपये प्रति विषय का भुगतान करना होगा। स्कूल दो हजार रुपये लेट फीस के साथ 22 से 30 अक्तूबर तक परीक्षा शुल्क जमा करा सकते हैं। बारहवीं के छात्रों को प्रैक्टिकल के लिए प्रति विषय 160 रुपये का भुगतान भी करना होगा। यह फीस नेपाल और विदेशों में स्थित स्कूलों के लिए अलग होगी। दृष्टिबाधित छात्रों को परीक्षा शुल्क चुकाने से छूट रहेगी।