ये महिलाएं उससे करवा रही थीं देहव्यापार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली इलाके में एक किशोरी को बहला फुसला दुष्कर्म करने और दो साल से उससे देहव्यापार करवाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर एक ऑटो चालक समेत दो महिला दलालों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस पीड़िता को नारी निकेतन भेजकर उसके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। पुलिस के अनुसार 15 वर्षीय किशोरी अपने एक परिचित के साथ तीन दिन पूर्व कोतवाली थाना पहुंची। किशोरी ने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई।
उसने बताया कि वर्ष 2013 में वह अपने गांव से दिल्ली आई। चांदनी चौक से मिनी बस पर सवार होकर परिचित के घर जा रही थी। बस में उसकी मुलाकात वीरेंद्र से हुई। वीरेंद्र ऑटो चालक है। वीरेंद्र ने उसे नौकरी दिलाने की बात कहकर अपने साथ खजूरी खास इलाके में ले गया।
पहले किया बलात्कार और फिर देहव्यापार
इस इलाके में आरोपी ने पीड़िता के साथ कई बार दुष्कर्म किया। उसके बाद वह अपने दोस्तों के पास उसे भेजने लगा। बाद में वीरेंद्र ने उसे वशुंधरा में रहने वाली एक महिला दलाल के हवाले कर दिया।
उस महिला ने किशोरी से देहव्यापार करवाया। उसके बाद उसने रोहिणी में रहने वाली एक अन्य महिला दलाल के हवाले कर दिया। जहां से वह भागने के बाद एक परिचित के साथ कोतवाली थाने पहुंची।
पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए दोनों महिला दलालों और वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।