फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The Kashmir Files hit cinema halls of Delhi BJP demands AAP to make it tax free

दिल्ली: सिनेमाघरों में द कश्मीर फाइल्स की धूम, इन विधायक ने 'आप' शासित राज्यों में फिल्म टैक्स फ्री करने की मांग

Thu, 17 Mar 2022 08:45 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 17 Mar 2022 08:45 PM IST
सार

भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने मांग की है कि आम आदमी पार्टी द्वारा शासित राज्यों में भी  द कश्मीर फाइल्स कर मुक्त हो। टैक्स के चलते कश्मीरी हिंदुओं पर आधारित इस फिल्म को देखने के लिए लोगों को 350 रुपये खर्च करने पड़ रहे है। अच्छी फिल्म को देखने के लिए समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग इतनी अधिक कीमत चुकाने में असमर्थ हैं।

विज्ञापन
The Kashmir Files hit cinema halls of Delhi BJP demands AAP to make it tax free
द कश्मीर फाइल्स फिल्म की दिल्ली के सिनेमाघरों में धूम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के सिनेमा घरों में द कश्मीर फाइल्स फिल्म की धूम मची है। भाजपा इस फिल्म को कर मुक्त करने की मांग दिल्ली सरकार से कर रही है तो वहीं हिंदूवादी संगठन में इस फिल्म को निशुल्क दिखाने की होड़ लगी है। कश्मीरी पंडित कैसे बेघर हुए, किन यातनाओं को उन्हें सहना पड़ा, दिल्ली स्थित शिक्षण संस्थान में गुमराह हो रहे युवाओं, सरकारी तंत्र की विफलताओं को उजागर करने पर आधारित इस फिल्म को देखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

विज्ञापन


विहिप ने की निश्शुल्क फिल्म दिखाने की पहल
द कश्मीर फाइल्स फिल्म देखने की होड़ मची है। विश्व हिंदू परिषद अपने कार्यकर्ताओं को निशुल्क दिखाने की पहल की है। इस फिल्म को देखने के लिए स्वयं सेवक भी पीछे नहीं है। बृहस्पतिवार को लिबर्टी सिनेमा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को निशुल्क दिखाया गया। कार्यकर्ताओं के साथ विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंघल, दिल्ली के अध्यक्ष कपिल खन्ना, प्रांत मंत्री सुरेंद्र गुप्ता भी फिल्म देखने पहुंचे।
विज्ञापन


सिनेमाघरों में भारत माता की जय का उद्घोष
द कश्मीर फाइल्स को देखने के दौरान दर्शकों में देशभक्ति सर चढ़ कर बोल रहा है। फिल्म अभिनेता अनुपम खेर के हर डायलॉग पर भारत माता की जय से पूरा सिनेमाघर गूंजायमान हो रहा है। सीट से उठकर दर्शक जमकर नारे लगा रहे है। इतना ही नहीं फिल्म खत्म होने के बाद सड़कों पर भी नारे लगाए जा रहे है। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से इस तरह के लगने वाले नारे को रोक रहा है और भीड़ को तुरंत रवाना किया जा रहा है। डिलाइट व लिबर्टी सिनेमा घर के समीप सुरक्षा भी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप शासित राज्यों में फिल्म कर मुक्त करने की मांग की
भाजपा ने एक बार फिर द कश्मीर फाइल्स फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग की है। भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो दिल्ली सरकार के खिलाफ धरने पर बैठेंगे। गुप्ता ने यह भी कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इस फिल्म को कर मुक्त करें। जिससे आर्थिक रूप से कमजोर लोग भी इस फिल्म को देख सकें। विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि यदि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल 'आप' शासित राज्यों में फिल्म को कर मुक्त घोषित करने में विफल रहते हैं, तो वे मुख्यमंत्री कार्यालय में धरने पर बैठ जायेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed