{"_id":"693b2a13f6debf9598fbad690826157d","slug":"the-ias-will-also-learn-ndrf-disaster-management-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनडीआरएफ से आईएएस भी सीखेंगे आपदा प्रबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनडीआरएफ से आईएएस भी सीखेंगे आपदा प्रबंधन
धनंजय वर्मा/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 23 Sep 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
देश विदेश में आपदा के दौरान मसीहा बनकर लोगों की जान बचाने वाली एनडीआरएफ अब आईएएस अधिकारियों को भी आपदा प्रबंधन का पाठ पढ़ाएगी।
विज्ञापन
इससे ये आईएएस अपने तैनाती क्षेत्र में किसी भी तरह की आपदा में राहत और बचाव कार्य का सही मैनेजमेंट कर सकेंगे।
लाल बहादुर शास्त्री एकेडमी ऑफ ऐडमिनिस्ट्रेशन मसूरी, उत्तराखंड में आईएएस और उत्तराखंड के पीसीएस अधिकारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। गाजियाबाद एनडीआरएफ की आठवीं बटालियन के जवान 12 से 17 अक्तूबर तक यह ट्रेनिंग देंगे।
किसी भी आपदा में मैनेजमेंट, रेस्क्यू और मेडिकल तीन चीजें जरूरी होती हैं। तीनों में मैनेजमेंट ही सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।
अब आईएएस और पीसीएस अधिकारी आपदा आने पर रेस्क्यू राहत और बचाव कार्य करने वाली एजेंसियों से सही तरीके से काम ले सकेंगे।
एनडीआरएफ के कमांडेंट पीके श्रीवास्तव ने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री एकेडमी ऑफ ऐडमिनिस्ट्रेशन में आईएस और पीसीएस की ट्रेनिंग ले रहे अधिकारियों को हर तरह की आपदा में रेस्क्यू के लिए आपदा प्रबंधन सिखाया जाएगा।
विज्ञापन