{"_id":"8881333fe63e797513ef2bfb4c0ca933","slug":"the-husband-refuses-to-talk-on-the-phone-wife-commits-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने फोन पर बात करने से किया मना तो पत्नी ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने फोन पर बात करने से किया मना तो पत्नी ने की खुदकुशी
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 27 Jun 2015 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-9 की जेजे कॉलोनी में महिला ने शनिवार दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी की वजह भी बड़ी हैरान करने वाली है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि महिला मोबाइल पर बात करना चाहती थी। लेकिन पति ने मोबाइल पर ज्यादा बात करने से मना कर दिया। महिला को पति के ये बात नागवार गुजरी।
इसलिए पति के मना करने पर उसने फांसी लगा ली। पुलिस के मुताबिक , अरविना (19) सेक्टर-9 के जेजे कॉलोनी में पति दाऊद के साथ रहती थी।
शनिवार को मोबाइल पर बात नहीं करने को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद पत्नी ने चुन्नी से लटककर फांसी लगा ली। पुलिस दाऊद को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन