{"_id":"577aafb14f1c1b96187f9abf","slug":"the-hospital-staff-work-drunk-some-are-speaking-battle","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अस्पताल में शराब पीकर काम करते हैं कर्मचारी, कुछ बोलने पर करते हैं लड़ाई’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अस्पताल में शराब पीकर काम करते हैं कर्मचारी, कुछ बोलने पर करते हैं लड़ाई’
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 05 Jul 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी के सामने की खाली जगह में सोमवार को बियर की दो खाली बोतल फेंकी हुई मिली। ओपीडी के मरीजों ने आरोप लगाया है कि यहां के कर्मचारियों के मुंह से शराब की बदबू आती रहती है।
विज्ञापन
कई मरीज इसकी शिकायत करने के लिए सीएमएस के पास भी गए, लेकिन वहां से उन्हें बताया गया कि वे छुट्टी पर हैं। शिकायत करनी है, तो किसी और दिन आना। शिकायतकर्ता दिनेश ने बताया कि कुछ दिनों पहले मैं अपनी बेटी का इलाज कराने के लिए आया था।
विज्ञापन
रजिस्ट्रेशन काउंटर पर बैठे कर्मचारी के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। जब मैंने उसे बोला कि शराब पीकर क्यों बैठते हो, तो लड़ने लगा। वहीं, इस बारे में सीएमएस डॉक्टर एमएम माथुर से बात करने के लिए फोन किया गया, लेकिन किसी अन्य ने फोन उठाया और कहा कि वे दो दिन की छुट्टी पर हैं।
विज्ञापन
बता दें कि डेढ़ साल पहले भी एक शख्स ने अस्पताल प्रबंधन से कर्मचारियों के शराब पीकर काम करने की शिकायत की थी।