फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The hookah bar was going on in Angel Mall's Leeker House

एंजेल मॉल में चल रहे हुक्का बार व मसाज पार्लर पर पड़ा छापा, 4 गिरफ्तार

Fri, 24 Mar 2017 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिबाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Fri, 24 Mar 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
The hookah bar was going on in Angel Mall's Leeker House
एंजेल मॉल में छापा - फोटो : अमर उजाला

कौशांबी के एंजेल मॉल स्थित लीकर हाउस में हुक्का बार चलाने और लाइसेंस की अवधि के बाद तक शराब पिलाए जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया है। पुलिस ने मैनेजर समेत चार कर्मचारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि मालिक की तलाश जारी है।

विज्ञापन


एसडीएम अतुल यादव, सीओ इंदिरापुरम अनिल कुमार और एसएचओ इंदिरापुरम समेत टीम ने बुधवार रात लीकर हाउस में छापामारी की। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में युवा शराब और हुक्का पीते मिले।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने जांच की तो शराब बेचने का लाइसेंस तो मैनेजर ने दिखाया, मगर वह शाम सात बजे तक का था, जबकि आरोप है कि देर रात तक वहां शराब परोसी जा रही थी। बिना अनुमति युवाओं को हुक्का भी पिलाया जा रहा था। सीओ इंदिरापुरम ने बताया कि मैनेजर समेत बार में काम कर रहे चार कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लेवर और अन्य सामान को भेजा गया जांच के लिए

The hookah bar was going on in Angel Mall's Leeker House
हुक्का बार - फोटो : demo pics

गिरफ्तार मैनेजर सम्राट चतुर्वेदी, सूरज, बिलाल और शाकिब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि लीकर हाउस के मालिक विवेक दीक्षित की तलाश की जा रही है। बार को सील कर दिया गया है।

आसपास रहने वाले लोग कई बार लीकर हाउस की शिकायत कर चुके हैं। लोगों का कहना है कि हुक्के के फ्लेवर में गांजा और चरस जैसे नशीले पदार्थ मिलाकर युवाओं को परोसे जाते हैं।

इसके बाद पुलिस ने हुक्का फ्लेवर और अन्य पदार्थों को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा है। जांच में अगर मादक पदार्थ होना पाया जाता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वैशाली, इंदिरापुरम और शालीमार गार्डन में भी चल रहे हुक्का बार
पुलिस ने छापामारी कर इतिश्री कर ली है। मगर वैशाली सेक्टर-4, इंदिरापुरम के जयपुरिया मॉल के पास और शालीमार गार्डन गौड़ प्लाजा चौक पर भी कई हुक्का बार धड़ल्ले से चल रहे हैं, जिनमें नाबालिगों को नशे की लत लगाई जा रही है, मगर पुलिस इन पर कार्रवाई नहीं कर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed