फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The Home Office had no Najib's resignation inking

गृह मंत्रालय को भी नहीं लगी नजीब के इस्तीफे की भनक

Fri, 23 Dec 2016 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Dec 2016 10:04 AM IST
विज्ञापन
The Home Office had no Najib's resignation inking
एलजी नजीब जंग - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के उपराज्यपाल के पद से नजीब जंग के इस्तीफे की भनक गृह मंत्रालय को भी नहीं लगी थी। केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि ने बृहस्पतिवार को कहा कि दो दिन पहले उनकी जंग के साथ बैठक हुई थी तब जंग ने ऐसा कोई संकेत नहीं दिया था। 

विज्ञापन


जंग के इस्तीफे की खबर मीडिया में आने के तुरंत बाद महर्षि ने कहा कि पिछली बैठक में उन्हें ऐसा कोई संकेत नहीं मिला था। उपराज्यपाल के साथ शुक्रवार को भी उनकी एक और बैठक तय है। उन्हें मीडिया के जरिए ही उनके इस्तीफे की खबर लगी।
विज्ञापन


केंद्र शासित प्रदेश होने के कारण दिल्ली के उपराज्यपाल केंद्रीय गृह मंत्रालय को रिपोर्ट करते हैं। दिल्ली पुलिस और दिल्ली के कई अहम विभाग सीधे उनके अधीन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो द‌िन पहले ही की थी बैठक तब भी नहीं द‌िया कोई संकेत

The Home Office had no Najib's resignation inking

विभिन्न आधिकारिक कार्यों के लिए उपराज्यपाल नियमित रूप से गृह मंत्रालय के अधिकारियों से मिलते रहते हैं। हाल की मुलाकातों में भी उन्होंने महर्षि को अपने इस्तीफे की योजना के बारे में कुछ नहीं बताया था।

सूत्रों के मुताबिक जब भी केंद्र सरकार किसी राज्यपाल या उपराज्यपाल को हटाना चाहती है तो उनके पास इस्तीफा देने के संदेश केंद्रीय गृह सचिव के जरिए ही पहुंचाया जाता है, लेकिन जंग के मामले में महर्षि ने ऐसा कोई संदेश नहीं पहुंचाया था।

जंग के इस कदम से गृह मंत्रालय अचंभित है। सूत्रों ने बताया कि उपराज्यपाल का कोई कार्यकाल तय नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed