फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The heat has worsened the power crisis, with power cuts occurring 12 times a day.

Delhi NCR News: भीषण गर्मी में बिजली संकट गहराया, दिनभर 12 बार लग रहे कट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



हथीन। भीषण गर्मी के बीच रविवार को शहर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की स्थिति पूरी तरह चरमरा गई। दिनभर में करीब एक दर्जन बार बिजली सप्लाई बाधित होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे क्षेत्र की करीब दो लाख से अधिक आबादी प्रभावित हुई। स्थिति यह रही कि शहर के सभी 14 वार्डों में बिजली की अनियमित आपूर्ति बनी रही और कई-कई घंटे तक बिजली गुल रही। बिजली निगम के कर्मचारी दिनभर तकनीकी खराबियों को दुरुस्त करने में जुटे रहे, वहीं अतिरिक्त स्टाफ भी लगाया गया, लेकिन इसके बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हो सका।




स्थानीय लोगों ने बताया कि गर्मी बढ़ते ही बिजली संकट और गहरा गया है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति संतोषजनक नहीं है, जिससे पेयजल आपूर्ति पर भी असर पड़ा है।बिजली निगम के एसडीओ जसवीर बैनीवाल ने बताया कि आपूर्ति को सुचारू करने के लिए फील्ड स्टाफ को लगाया गया है और व्यवस्था सुधारने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article