फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Central govenment and state govenment will be same - Amit Shah

'जो सरकार देश में होगी वही होगी प्रदेश में': शाह

Fri, 23 Jan 2015 03:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Jan 2015 03:48 PM IST
विज्ञापन
Central govenment and state govenment will be same -  Amit Shah

विरोधी पार्टी की झूठ की राजनीति सफल नहीं होगी। भाजपा की उपलब्धियों की बदौलत हम दो तिहाई बहुमत आगामी विधानसभा चुनाव में प्राप्त करेंगे। यह बात पूर्वी दिल्ली विधानसभा क्षेत्रों के बूथ संयोजकों के सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कही।

विज्ञापन


पूर्वी दिल्ली के यमुना स्पोर्टस कांप्लेक्स, सूरजमल विहार में आयोजित सम्मेलन में अमित शाह ने यह भी कहा कि जीत जरूर मिलेगी बस पन्ना प्रमुखों को केजरीवाल के झूठ के पुलिंदे को और दिल्ली की मुख्यंमंत्री पद की प्रत्याशी किरन बेदी की उपलब्धियों को घर घर पहुंचाने का काम करें।

विज्ञापन


पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष चुनाव का विजय रथ दिल्ली होते हुए बिहार जाकर ही रुकेगा। जो सरकार देश में वहीं सरकार प्रदेश में का नया नारा भी उन्होंने इस मौके पर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब बदल देंगे दिल्ली का भाग्य

Central govenment and state govenment will be same -  Amit Shah

शाह ने केजरीवाल की सादगी के दावे को खोखला बताया। कहा कि वह नौटंकी करते हैं। भाजपा में ऐसे नेताओं की लंबी कतार है जिन्होंने देश के लिए जीवन सर्मपित किया है। उन्होंने बूथ संयोजकों व पन्ना प्रमुखों को पार्टी की नींव बताया।

उन्होंने कहा कि भाजपा के सामने कांग्रेस कहीं भी नहीं है। भाजपा के सामने आप है और यह भी मीडिया का बनाया हुआ है नहीं तो आप कहीं नहीं मुकाबले में है।

केजरीवाल ने इतना झूठ बोला है कि उसका पुलिंदा दिल्ली वालों के पास तैयार हो गया है। इसी झूठ के पुलिंदे को एक बार फिर दिल्ली वालों को बताने की जरूरत है।

अब समय दिल्ली के भाग्य बदलने का है। दिल्ली की हर नकारात्यक खबर को सकारात्मक खबर में बदलना है। इस मौके पर शाह ने जीत का मूल मंत्र भी बूथ संयोजकों और पन्ना प्रमुखों को दिया। उन्होंने कहा कि यदि हमें चुनाव जीतना है तो बूथ स्तर पर हमारा संगठन मजबूत होना चाहिए।

इस तरह जीतेंगे दिल्ली

Central govenment and state govenment will be same -  Amit Shah

प्रत्येक बूथ संयोजक के नीचे पन्ना प्रमुख प्रति दिन तीस परिवारों से संपर्क स्थापित करें और उन्हें भाजपा को समर्थन और भाजपा के पक्ष में आगामी 7 फरवरी को मतदान करने के लिए आग्रह करें। इसके साथ ही साथ ही केंद्र सरकार के उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराए।

इस मौके पर भाजपा की मुख्यमंत्री पद की प्रत्याशी किरन बेदी ने कहा कि दिल्ली में महिला सुरक्षा उनकी प्राथमिकता होगी। जब दिल्ली में वह पुलिस अधिकारी थीं उस समय उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए बहुत कुछ किया था। दिल्ली में भी भाजपा की सरकार बनने पर इस दिशा में सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

चांदनी चौक संसदीय बूथ संयोजक सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि पार्टी को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्त्ता घर-घर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराए। राज्यसभा सांसद विजय गोयल ने कहा कि जहां झुग्गी वहीं मकान का वादा हर हाल में भाजपा की सरकार करेगी।

शांति भूषण का बयान मार्गदर्शन है: उपाध्याय

Central govenment and state govenment will be same -  Amit Shah

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के संरक्षक शांति भूषण का बयान दिल्ली की जनता के लिए मार्गदर्शन है।

उनका बयान कहीं न कहीं दर्शाता हैं कि केजरीवाल के व्यवहार में लोकतंत्र की कमी हैं। यही वजह है कि केजरीवाल के समर्थक उनसे दूर जा रहे है। उनके पार्टी के संरक्षक भी उनसे किनारा कर रहे हैं।

दिल्ली की बारिश ने अमित शाह को भी गरजने से रोका
दिल्ली में होने वाली बारिश ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भी गरजने से दो जगहों पर रोक लिया। तय कार्यक्रम के अनुसार शाह को तीन जगह आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करना था।

लेकिन बारिश के कारण शाह चांदनी चौक के कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए तो करावल नगर में आयोजित कार्यक्रम को ही रद्द कर दिया गया। सिर्फ एक कार्यक्रम पूर्वी दिल्ली इलाके में हुआ जहां शाह कार्यकर्ताओं के उत्साह बढ़ाते दिखें और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed