फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The government announced a do Cashless transactions, served to reward '

सरकार की घोषणा ‘करो कैशलैस ट्रांजेक्शन, पाओ इनाम’

Tue, 20 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 20 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
The government announced a do Cashless transactions, served to reward '

कैशलैस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने cashlesshariyana.nic.in वेबसाइट शुरू की है। इस पर कैशलेसस ट्रांजेक्शन का ब्योरा डालने वाले लोगों के लिए 24 दिसंबर को चंडीगढ़ में लकी ड्रॉ निकाला जाएगा। 

विज्ञापन


जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह अपने कैशलेस ट्रांजेक्शन का ब्योरा इस वेबसाइट पर डालें और लकी ड्रॉ में पुरस्कार पाने के हकदार बनें। इसके अलावा वेबसाइट पर ब्योरा डालने व राज्य सरकार की इस मुहिम का भागीदार बनने वाले को सरकार अपनी ओर से पांच रुपये की प्रशंसा राशि देगी।
विज्ञापन


गुरुग्राम उपायुक्त टीएल सत्यप्रकाश ने बताया कि सरकार कैशलेस को प्रदेश में बढ़ावा देने पर भरपूर जोर दे रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल कैशलेस ट्रांजेक्शन को लेकर काफी गंभीर हैं। प्रदेश के मुख्य सचिव डीएस ढेसी ने सोमवार को वीडिया कॉफ्रेंसिंग के जरिए इस योजना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके लिए लोगों को प्रोत्साहन देने की जरूरत है। 24 दिसंबर को लक्की ड्रॉ निकाला जाएगा। जिसमें उन सभी व्यक्तियों को शामिल किया जाएगा जो कैशलैस हरियाणा वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करेंगे।

रजिस्ट्रेशन के लिए व्यक्ति को इस साइट पर लॉग आईडी में गेस्ट भरना होता है व पासवर्ड भी गेस्ट ही है। इसके बाद उसे अपनी ट्रांजेक्शन आईडी, अपना नाम, बैंक खाता नंबर, आईएफएससी कोड, आधार नंबर को उस पर अपलोड करना होगा।


इस वेबसाइट में सबसे ऊपर स्लोगन लिखा होगा जिसमें मेरा मोबाइल मेरा बटुआ, देसां में देस हरियाणा ईब इसको कैशलैस बनाणा लिखा गया है। उपायुक्त ने सरकार को बताया कि जिले के विभिन्न बैंकों द्वारा 219 शिविर लगाकर 2582 आवेदन खाता खोलने के लिए प्राप्त किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed