फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The girl who reached Delhi from Bijnor was reunited with her family.

Delhi NCR News: बिजनौर से दिल्ली पहुंची लड़की को परिजन से मिलवाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। यमुना बैंक थाना पुलिस ने पढ़ाई का दबाव बनाने पर बिजनौर से घर छोड़कर आनंद विहार मेट्रो स्टेशन पहुंची लड़की को उसके परिजनों से मिलवाया। मेट्रो के कार्यवाहक पुलिस उपायुक्त भरत रेड़्डी ने बताया कि आनंद विहार मेट्रो स्टेशन परिसर के भीतर लड़की परेशान हालत में रोते हुए मिली। पुलिसकर्मियों ने लड़की के पास पहुंचकर उसकी काउंसलिंग की। उसने बताया कि वह यूपी के बिजनौर की रहने वाली है। दो तीन दिनों से पढ़ाई को लेकर माता-पिता के दबाव के कारण वह तनाव में थी और गुस्से में उसने तड़के चार बजे अपना घर छोड़ दिया। पुलिसकर्मियों ने लड़की से उसके पिता का मोबाइल नंबर लेकर उनसे संपर्क किया। उसके बाद लड़की को परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed