{"_id":"5308e44e17d3325217e3c1df7af7819a","slug":"the-gangster-s-wife-began-threatening-to-kill-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जब गैंगस्टर की पत्नी को ही मिलने लगी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब गैंगस्टर की पत्नी को ही मिलने लगी जान से मारने की धमकी
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 25 Nov 2015 06:10 PM IST
विज्ञापन
भोंडसी जेल में बंद गैंगस्टर अशोक राठी की पत्नी ने अपने देवर व उसके अज्ञात दोस्तों पर कार अड़ा कर रोकने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
भोंडसी थाना पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपियों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का का मामला दर्ज किया है। अलीपुर गांव में रहने वाली सुषमा का विवाद गांव के ही रहने वाले गैंगस्टर अशोक राठी से विवाह किया था।
विज्ञापन
दोंनों के बीच विवाद चल रहा है। गैंगस्टर पर सुषमा के परिजन की हत्या का भी आरोप है। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच प्रापर्टी को लेकर भी विवाद है।
Trending Videos
रास्ता रोककर दी जान से मारने की धमकी
सोमवार को गैंगस्टर की पत्नी अपनी बेटी को लेकर स्कूल से अपनी फारच्यूनर से आ रही थी। फिर उसके सामने उसके देवर नीशू ने अपनी कार लगा दी।
कार में गांव के ही रहने वाले ईश्वर व राहुल भी थे। पुलिस ने नीशू सहित तीन के खिलाफ रास्ता रोकने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर राहुल व ईश्वर को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने दोंनो आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें जमानत के बाद छोड़ दिया।