फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The friend made an affair with the wife, the husband killed.

पत्नी से मालिक ने बनाए अवैध संबंध, पति ने की हत्या

Mon, 28 Dec 2015 11:39 AM IST
Updated Mon, 28 Dec 2015 11:39 AM IST
विज्ञापन
The friend made an affair with the wife, the husband killed.

पत्नी से अवैध संबंध और कर्जा न चुका पाने की वजह से एक युवक ने मेघालय के रहने वाले अपने मालिक की हत्या कर दी। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हत्या की गुत्थी सुलझाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान गांव दलोथ, छाता, मथुरा निवासी उमेश कुमार (21) के रूप में हुई है। उमेश ने 13 दिसंबर को दिल्ली से ले जाकर तपन कुमार (40) की अकबरपुर-शेरपुर रोड मथुरा में गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने उमेश के पास से तपन का एटीएम कार्ड बरामद कर लिया है। उससे पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि 19 दिसंबर को शिलांग, मेघालय निवासी अनुजदेव ने अपने साले तपन कुमार की गुमशुदगी दिल्ली के सुभाष प्लेस थाने में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकल पुलिस की मदद से हुई गिरफ्तारी

The friend made an affair with the wife, the husband killed.

अनुजदेव ने बताया था कि उसका साला दिल्ली-एनसीआर में बिजली के कांट्रेक्ट ले लेता था। लोकल पुलिस के अलावा अपराध शाखा ने मामले की छानबीन शुरू की। छानबीन करते हुए पुलिस मथुरा पहुंची।

वहां गांव दलोथ, छाता में एक चौकीदार ने 13 दिसंबर को एक लाश बांध के पास होने की बात बताई। दिल्ली पुलिस ने जब लोकल पुलिस से संपर्क किया तो पता चला कि उन्हें तपन की लाश बरामद हुई थी।

उसकी गर्दन पर गोली लगी थी। पहचान न होने की वजह से लाश का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। हत्या का मामला छाता थाने में दर्ज कर छानबीन शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि हत्याकांड के पीछे तपन के साथ काम करने वाले उमेश कुमार का हाथ है। 24 दिसंबर को एक सूचना के बाद पुलिस ने उमेश को दबोच लिया। पूछताछ में उसने हत्या करने की बात कबूल कर ली। आरोपी के पास से मृतक का एटीएम भी बरामद कर लिया गया।

क्यों की उमेश ने तपन की हत्या?

The friend made an affair with the wife, the husband killed.

मथुरा निवासी उमेश ने खुलासा किया कि करीब एक साल पूर्व वह काम की तलाश में दिल्ली आया था। उसने वजीराबाद स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में नौकरी की।

तपन भी वहां नौकरी करता था। दोनों की दोस्ती हो गई। इस बीच तपन ने नौकरी छोड़कर अपना काम शुरू कर दिया। उमेश को उसने अपने साथ काम पर रख लिया। यहां तक उसने अपने पास ही उसे रहने की जगह भी दी।

इधर उमेश ने शादी के लिये दो लाख रुपये तपन से कर्जा ले लिया। शादी कर उमेश पत्नी को दिल्ली ले आया। इधर, कुछ दिनों पूर्व तपन ने उमेश की पत्नी से संबंध बना लिये।

उमेश को यह बात पता चल गई। तपन ने उसे किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इधर, तपन अपने दो लाख रुपये भी मांगने लगा। उमेश ने तपन की हत्या की योजना बनाई। वह 12 दिसंबर को बहाने से तपन को मथुरा ले गया और उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed