{"_id":"01c311c11c3b207313c80010d271d3c3","slug":"the-flats-will-be-exempt-from-stamp-socialist-plan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजवादी योजना के फ्लैटों में मिलेगी स्टांप ड्यूटी में छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजवादी योजना के फ्लैटों में मिलेगी स्टांप ड्यूटी में छूट
आदर्श त्रिपाठी/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 22 Sep 2015 09:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी आवास योजना के अंतर्गत फ्लैट पाने वाले और भावी खरीदारों के लिए खुशखबरी है। प्रदेश सरकार ने इस योजना के आवंटियों को स्टांप ड्यूटी से छूट प्रदान की है।
विज्ञापन
इस योजना में फ्लैट पाने वाले आवंटियों की रजिस्ट्री महज 500 से एक हजार रुपये के स्टांप पर ही हो जाएगी। यानी उन्हें करीब 17 लाख से 22 लाख रुपये कीमत वाले फ्लैटों की रजिस्ट्री में लोगों को लाखों रुपये की बचत होगी।
विज्ञापन
मध्यवर्ग के शहरवासियों को उचित कीमत पर आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार ने समाजवादी आवास योजना चला रखी है। इसके अंतर्गत प्रदेश भर में वन और टू बीएचके के फ्लैट बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जीडीए ने शहर में इंद्रप्रस्थ योजना में 1048 फ्लैटों की स्कीम का ड्रा भी कर दिया है। अब जीडीए अगले माह कोयल इंक्लेव और मधुबन बापूधाम में एक हजार फ्लैटों की स्कीम ला रहा है।
अफोर्डेबल घर उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार ने बिल्डरों को तमाम छूट दे रखी हैं। इस छूट का फायदा आवंटियों को भी स्टांप से छूट के रूप में मिलेगा।
जीडीए वीसी विजय यादव ने बताया कि समाजवादी आवास योजना के आवंटियों को शासनादेश के क्रम में स्टांप में छूट दी जाएगी। आवंटन पा चुके और भावी योजनाओं के आवंटियों को इसका लाभ मिलेगा।
लाखों की महज सैकड़ों का खर्च
शहर में समाजवादी आवास के वन बीएचके फ्लैट की कीमत 16.55 लाख रुपये है। 10 फीसदी लीज रेंट जोड़कर यह कीमत करीब 18.20 लाख रुपये होती है।
सामान्य रूप से इस पर सात फीसदी स्टांप ड्यूटी करीब 1.27 लाख रुपये की होगी। योजना के अंतर्गत लोगों को अधिकतम एक हजार रुपये तक ही देना पड़ सकता है। जीडीए अधिकारी रजिस्ट्री के स्टांप शुल्क पर एक या दो दिन में सूचना जारी कर सकते हैं।