{"_id":"6aabac49dd645d5aba6b7d7903629b03","slug":"the-first-parcel-of-land-in-gurgaon-open-locker-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़गांव में खुला देश का पहला पार्सल लॉकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़गांव में खुला देश का पहला पार्सल लॉकर
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 15 Oct 2015 08:02 PM IST
विज्ञापन
साइबर सिटी देश का पहला ऐसा शहर बन गया है जहां बृहस्पतिवार पार्सल लॉकर सेवा शुरू हुई। यह लॉकर से ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड की ओर आरंभ की गई है।
विज्ञापन
इसका मकसद लोगों को कोरियर की बेहतर सुविधा देना है। ब्लू डार्ट के महाप्रबंधक अनिल खन्ना ने इस सेवा की घोषणा सेक्टर-44 स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान की।
विज्ञापन
अनिल खन्ना ने बताया कि उनकी कंपनी की ओर से गुड़गांव के सेक्टर-39 स्थित यूनिटेक साइबर पार्क में पार्सल लॉकर को स्थापित किया गया। उन्होंने कहा कि कोई भी उपभोक्ता अपने कोरियर के लिए पार्सल लॉकर का विकल्प चुन सकता है।
विज्ञापन
आमतौर पर ऐसे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी होती थी जो घर पर उस समय मौजूद नहीं रहते जब डिलेवरी ब्वाय उनके घर पहुंचता है। या किसी का पता सही से ट्रेस नहीं हो पाता। जिस कारण उनका कोरियर वापस हो जाता है। अब वह लॉकर का विकल्प चुन सकते हैं।
उपभोक्ताओं को यह सेवा 24 घंटे सातो दिन उपलब्ध रहेगी। अनिल खन्ना ने कहा कि यूनिटेक साइबर पार्क में 50 लॉकर की सुविधा दी गई है। जरूरत पड़ी तो इसकी संख्या बढ़ाई जा सकती है।
उन्होंने बताया कि यह लॉकर प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल पर आधारित है। इसे खोलने के लिए उपभोक्ताओं को उनकी मोबाइल पर ओटीपी भेजी जाएगी। यह डालते ही लॉकर खुल जाएगा और वह अपना सामान वहां से सकते हैं।