फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The first freight train departs

माल ढुलाई की पहली ट्रेन रवाना

Thu, 02 Mar 2017 06:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 02 Mar 2017 06:38 PM IST
विज्ञापन
The first freight train departs
माल गाड़ी पर लोड होते ट्रक। - फोटो : अमर उजाला

देश को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रोल ऑन, रोल ऑफ की सेवा शुरू की है। बृहस्पतिवार को गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशन से लोडिड ट्रकों को ट्रेन में लादकर पहली बार मुरादनगर के लिए रवाना किया गया। 

विज्ञापन


गुरुग्राम के उद्योगों के लिए बृहस्पतिवार को रेल मंत्रालय के द्वारा रोल ऑन, रोल ऑफ की सेवा शुरू की गई है। इस सेवा से देश में बढ़ रहे प्रदूषण से ़राहत मिलेगी। विभाग का दावा है कि इससे करीब 60 हजार ट्रकों के बराबर कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी।
विज्ञापन


वहीं इस सेवा से माल को भेजने में खर्चा भी कम आएगा। उद्योगों को यह सेवा कम कीमत पर मिलेगी। इस सेवा के तहत ट्रकों को लोड करने का काम बुधवार को गढ़ी हरसरु के स्टेशन पर रात 8 बजे से शुरू किया गया जो बृहस्पतिवार सुबह 4.15 बजे तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद ट्रकों से लदी ट्रेन को मुरादनगर के लिए रवाना किया गया। ट्रेन पर करीब 28 लोडिड ट्रकों को लोड किया गया। इन ट्रकों को मुरादनगर तक भेजने के लिए दिल्ली की एक निजी कंपनी ने बुकिंग की थी। रेल मंत्रालय द्वारा उठाया गया यह कदम देशहित के लिए काफी लाभकारी सिद्घ होगा।

इस मौके पर डिवीजनल ऑपरेटिंग मैनेजर, ट्रैफिक इंस्पेक्टर जावेद अख्तर, टीआईएमपीपी इरशाद आदि अधिकारी व कर्मचारी पूरी रात मौके पर मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed