फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The first death from dengue in the capital hospitalized 17-year-old woman broke back

राजधानी में डेंगू से पहली मौत, अस्पताल में भर्ती 17 वर्षीय युवती ने तोड़ा दम

Tue, 26 Jul 2016 08:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 26 Jul 2016 08:45 PM IST
विज्ञापन
The first death from dengue in the capital hospitalized 17-year-old woman broke back
डेंगू से मौत - फोटो : Demo Pic

राजधानी में इस सीजन में डेंगू से पहली मौत का मामला सामने आ गया है। दिल्ली सरकार के सबसे बड़े लोकनायक अस्पताल में भर्ती डेंगू पीड़ित एक युवती की मौत हो गई। 

विज्ञापन


डॉक्टरों ने रिपोर्ट में युवती के मौत का कारण डेंगू शॉक सिंड्रोम बताया गया है। राजधानी में अभी तक डेंगू के 90 मामले सामने आ चुके हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में रहने वाली 17 वर्षीय फरहीन की तबीयत बिगड़ने के बाद पहले उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया। 
विज्ञापन


डेंगू की पुष्टि होने के बाद वहां इलाज से परिजन संतुष्ट नहीं हुए, इसके बाद उसे 21 जुलाई को लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती की हालत खराब होती जा रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में अभी तक डेंगू के 90 मामले आ चुके हैं सामने

The first death from dengue in the capital hospitalized 17-year-old woman broke back
डेंगू, मच्छर - फोटो : file photo

लोकनायक अस्पताल के चिकित्सकों ने युवती को बचाने की कोशिश की लेकिन देर रात करीब पौने दो बजे युवती की मौत हो गई। इस वर्ष डेंगू ने अभी से अपने पांव तेजी से पसारने शुरू कर दिए हैं। 

पिछले वर्ष इस समय तक डेंगू के महज 40 मामले दर्ज किए गए थे जबकि इस वर्ष अब तक डेंगू के 90 मामले दर्ज किए जा चुके हैं और एक मरीज की मौत भी हो गई है। 

इस वर्ष जुलाई माह में ही अब तक डेंगू के 62 मामले रिकॉर्ड किए जा चुके हैं। दिल्ली नगर निगम की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2015 में राजधानी में डेंगू के कुल 15,867 मामले दर्ज किए गए थे जबकि डेंगू की वजह से 60 मरीजों की मौत हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed