फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The first Bhagavad Gita National Conference will be held in the capital on 21st.

Delhi NCR News: राजधानी में 21 को होगा पहला भगवद्गीता राष्ट्रीय सम्मेलन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 06:50 PM IST
विज्ञापन
देशभर से करीब 1600 लोग लेंगे हिस्सा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राजधानी में 21 दिसंबर को पहला भगवद्गीता राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित हो रहा। आयोजन सिरिफोर्ट ऑडिटोरियम में होगा। इसके जरिये युवाओं और बुजुर्गों को गीता के माध्यम से जीवन के उद्देश्य को समझने का अवसर मिलेगा। इसमें देशभर से करीब 1600 लोग भाग लेंगे। भगवद्गीता राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन गीता परिचय अभियान की तरफ से हो रहा। गीता परिचय अभियान की तरफ से वर्तमान में 100 से अधिक गीता क्लासेस ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से चल रही हैं, और हजारों युवा इससे जुड़े हैं। वहीं, कोटा में गीता प्रचार अभियान से जुड़े हुए गीता आचार्य डॉ. सुधीर उपाध्याय ने बताया, कि यह अभियान न केवल गीता के ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है, बल्कि विशेष रूप से शिक्षित युवाओं, जिनमें आईटी पेशेवर भी शामिल हैं, को जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करता है। इस अभियान के तहत ऑनलाइन क्लासेस, सेमिनार और विभिन्न कार्यक्रम होते हैं, जो युवाओं को गीता की शिक्षाओं से जोड़ते हैं। आयोजकों ने बताया, कि गीता परिचय अभियान एक राष्ट्रीय स्तर का प्रयास है, जिसका मुख्य उद्देश्य भगवद्गीता के कालातीत ज्ञान को सरल और आधुनिक तरीके से लोगों तक पहुंचाना है। अभियान की शुरुआत उन लोगों द्वारा की गई जो मानते हैं कि गीता केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन प्रबंधन का एक व्यावहारिक मार्गदर्शक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article