फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The fame of Delhi's karate stars resonated across the world.

Delhi NCR News: दुनिया में गूंजा दिल्ली के कराटे स्टार्स का डंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
- 2025 में 32 इंटरनेशनल मेडल जीतकर खिलाड़ियों ने रचा नया इतिहास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कराटे खिलाड़ियों ने वर्ष 2025 में अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत का नाम रोशन किया है। आंकड़ों के अनुसार खिलाड़ियों ने विभिन्न वैश्विक प्रतियोगिताओं में कुल 32 पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया, जिनमें 15 स्वर्ण, 13 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल हैं। यह उपलब्धि देश में कराटे के बढ़ते स्तर और पेशेवर प्रशिक्षण व्यवस्था को दर्शाती है। दिल्ली के खिलाड़ियों ने दक्षिण एशियाई कराटे चैंपियनशिप (कोलंबो), एशियाई चैंपियनशिप (ताशकंद), विश्व कराटे चैंपियनशिप (काहिरा), यूएसए ओपन (लास वेगास) और थाईलैंड ओपन (बैंकॉक) जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों में भाग लिया। दक्षिण एशियाई चैंपियनशिप में 14 खिलाड़ियों ने 10 पदक जीतकर क्षेत्रीय स्तर पर अपना दबदबा कायम किया। वहीं थाईलैंड ओपन में 13 खिलाड़ियों ने 16 पदक जीतकर अपनी गहराई और क्षमता का परिचय दिया। यूएसए ओपन में भी खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण पदक जीतकर उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा में अपनी ताकत साबित की।

पुरुष वर्ग में अनिकेत गुप्ता, तरुण शर्मा और कार्तिकेय गोयल ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया। वहीं महिला वर्ग में दीपिका धीमान, सिमरन कौर, वंशिका चौहान और गौरी पाठक ने भी कई स्पर्धाओं में बेहतरीन खेल दिखाकर पदक हासिल किए। दिल्ली खेल ओलंपिक के अध्यक्ष सरोज शर्मा के अनुसार, इस सफलता के पीछे आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं, फिटनेस प्रोग्राम और तकनीकी कोचिंग का अहम योगदान है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती भागीदारी से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास भी मजबूत हुआ है। यह उपलब्धि न केवल खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि भारत के मार्शल आर्ट्स के मजबूत होते ढांचे की भी स्पष्ट झलक पेश करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed