{"_id":"696faf2424c417277106c74b","slug":"the-employee-accused-the-professor-of-misbehavior-and-physical-assault-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-121042-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: कर्मचारी ने प्रोफेसर पर लगाए दुर्व्यवहार व शारीरिक हमले के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: कर्मचारी ने प्रोफेसर पर लगाए दुर्व्यवहार व शारीरिक हमले के आरोप
विज्ञापन
जामिया मिलिया इस्लामिया का मामला-
- पुलिस को दी शिकायत, पुलिस ने शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रतिष्ठित जामिया मिलिया इस्लामिया के जेएमआई पॉलिटेक्निक के कर्मचारी ने पॉलिटेक्निक के ही प्रोफेसर पर जातिसूचक शब्द कहने व मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। कर्मचारी रामफूल मीणा ने एसीपी, सुखदेव विहार को 17 जनवरी को शिकायत दी है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि पुलिस को कर्मचारी की शिकायत मिली है। जिले की जामिया नगर थाना पुलिस ने शिकायत पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला पुलिस सूत्रों ने कहा कि इस मामले में जल्द ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
आरोपी जामिया के प्रोफेसर डॉ. रियाजुद्दीन पर कर्मचारी रामफूल मीणा ने आरोप लगाए हैं कि प्रोफेसर डॉ. रियाजुद्दीन ने उनके चेहरे पर कई मुक्के मारे, जिससे उनके होंठ फट गए और आंख के नीचे सूजन आ गई। जातिसूचक गालियां दी। मीणा ने यह भी दावा किया कि उनपर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला जा रहा था। पीड़ित जामिया यूनिवर्सिटी के पॉलिटेक्निक विभाग में अपर डिवीजन क्लर्क हैं। मीणा का आरोप है कि सिविल इंजीनियरिंग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रियाजुद्दीन ने उनके साथ ऑफिस के भीतर हिंसक व्यवहार किया।
पुलिस ने शिकायत के बाद मामले का संज्ञान लिया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बयान दर्ज करने और सबूत इकट्ठा करने की प्रक्रिया शुरू की है।
डाॅ. हेमंत तिवारी, पुलिस उपायुक्त, दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त