फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The elderly woman died from heat

गर्मी का सितम : पेंशन लेकर लौट रही बुजुर्ग महिला की मौत

Fri, 20 May 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 20 May 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
The elderly woman died from heat

गर्मी का सितम अब जानलेवा होने लगा है। गरमी के कारण नूहं के फिरोजपुर नमक में एक महिला की मौत हो गई है। बताया गया है कि यह प्रदेश में गर्मी से हुई पहली मौत है।  उधर, बृहस्पतिवार को दिन भर आग बरसी।

विज्ञापन


तेज गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों का रास्ता चलना मुश्किल कर दिया। लू की वजह से सड़कों पर आवाजाही कम रही। नूंह खंड के गांव फिरोजपुर नमक में बैंक से बुढापा पेंशन लेकर घर लौट रही महिला हाजरा (64) की गरमी से मौत हो गई।
विज्ञापन


बताया जाता है कि  पेंशन लेकर बैंक से बाहर 4-6 कदम ही चल पाई थी कि अचानक उसे चक्कर आ गया और वह गिर पड़ी। मौके पर ही मौत हो गई। आनन-फानन में वहां मौजूद लोगों ने महिला को डॉक्टर के पास पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

The elderly woman died from heat

पहले से बीमारी और भयंकर गर्मी महिला की मौत का कारण बताया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था।

जबकि न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। गर्मी की वजह कूलर और पंखे फेल रहे। लू के थपेड़े घरों में भी लोगों को परेशान कर रहे थे।

सुबह से ही लू चलने का सिलसिला शुरू हो गया था। जिसकी वजह से सुबह दस बजे तापमान 38 डिग्री और दोपहर 01 एक बजे 42 तक तक पहुंच गया था। मौसम विभाग की मानें तो लू इसी तरह अभी चलती रहेगी।

शुक्रवार को अधिकतम 45 डिग्री तापमान रहने की संभावना है। इस सप्ताह लोगों को राहत मिलने की उम्मीद कम है। सिविल अस्पताल के फिजीशियन डॉ. नवीन का कहना है कि इस मौसम में बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखने की जरूरत है। तरल पदार्थ जरूर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed