फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The driver will now Postal Voting

अब वाहन चालक कर सकेंगे पोस्टल वोटिंग

Sun, 23 Feb 2014 03:08 PM IST
निशा ठाकुर/अमर उजाला, गाजियाबाद
निशा ठाकुर/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 23 Feb 2014 03:08 PM IST
विज्ञापन
The driver will now Postal Voting

इस बार लोकसभा चुनाव की ड्यूटी में लगे सरकारी और निजी वाहन चालक भी अपना मतदान पोस्टल वोटिंग के जरिए कर सकेंगे। इसके लिए डीएम ने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित कर दिया है।

विज्ञापन


सहायक निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि ऐसा पहली बार होगा जब चालकों से पोस्टल वोटिंग कराई जाएगी। अभी तक सर्विसमैन (सेना में नियुक्त) और सभी सरकारी कर्मचारियों को यह सुविधा मुहैया कराई जाती रही है।
विज्ञापन


पहली बार चुनावी ड्यूटी में लगे सभी वाहन चालकों से पोस्टल वोटिंग कराई जाएगी। इसके लिए आरटीओ के जरिए ड्राइवरों को बैलेट फार्म उपलब्ध कराए जाएंगे। चुनाव के दौरान सभी पार्टी से सीटों पर कैंडीडेट तय होते ही यह प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टल वोटिंग में सभी ड्राइवरों को बैलेट पेपर के साथ एक शपथ पत्र सम्मिलित करना होगा, जिसमें उसे अपना क्षेत्र, वोटर आइडी नंबर और बूथ की जानकारी देनी होगी। ताकि उसके नाम से दोबारा फर्जी वोटिंग न हो सके।

एक क्लिक पर सामने होगी मतदानकर्मियों की कुंडली
इस बार मतदान में लगाए जाने वाले सभी कर्मचारियों का डाटा भी आनलाइन किया जा रहा है। स्टाफ किस विभाग में हैं, उनका नाम पता और मोबाइल नंबर के साथ ही घर का नंबर भी जुटाया जा रहा है।


इसके साथ ही सभी कर्मचारियों की खाता संख्या भी सूचीबद्ध की जा रही है। कर्मचारियों का सारा डाटा आयोग की साइट पर अपडेट की जाएगी। विशाल सिंह ने बताया कि इस बार सभी कर्मचारियों को पेमेंट सीधे उनके खाते में भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed