{"_id":"68ac84697260afdedd09b4a7","slug":"the-dilapidated-roof-of-a-room-on-the-third-floor-of-the-building-collapsed-three-injured-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-102428-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: इमारत की तीसरी मंजिल पर बनी कमरे की जर्जर छत गिरी, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: इमारत की तीसरी मंजिल पर बनी कमरे की जर्जर छत गिरी, तीन घायल
विज्ञापन
-मोहन गार्डन इलाके की घटना, पुलिस और दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे लोगों को पहुंचाया अस्पताल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। लगातार हो रही बारिश के बीच सोमवार सुबह मोहन गार्डन इलाके में एक इमारत की तीसरी मंजिल पर बने जर्जर कमरे की छत भरभराकर गिर गई। कमरे में मौजूद तीन लोग मलबे में फंस गए, जिन्हें पड़ोसियों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकालकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया। तीनों को मामूली चोट लगी है जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है।
दमकल विभाग को सोमवार सुबह 7.42 बजे बजे मोहन गार्डन के सिद्धात्री एंक्लेव इलाके में एक इमारत के गिरने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। जांच में पता चला कि तीन मंजिला इमारत के ऊपरी तल पर दो कमरे बने हैं। इसकी छत गार्डर पर टिकी है। यहां एक व्यक्ति का परिवार जिसमें पति-पत्नी उनके चार बच्चे व उनके एक रिश्तेदार रहते हैं। सुबह हल्की बारिश हो रही थी। परिवार के तीन सदस्य कमरे में मौजूद थे। अचानक तेज आवाज के साथ कमरे की छत भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। लोगों ने 35 साल के सुभाष और उनकी भाभी प्रीति और एक बच्चे को मलबे से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने तीनों को बाहर निकालकर पास के अस्पताल लेकर गए। सुभाष के पैर में चोट लगा है, वहीं अन्य दोनों को मामूली चोटें लगी। तीनों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।