फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The Delhi government honored 16 such artists for outstanding work in the field of handicrafts

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा- हिंदुस्तानियों के लिए कला जिंदगी जीने का अंदाज और कलाकार जीने का सहारा

Fri, 19 Mar 2021 06:17 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 19 Mar 2021 06:17 PM IST
सार

  • दिल्ली सरकार ने वर्ष 2016 और 2017 में दिया था पुरस्कार, कोविड के कारण नहीं दिया जा सका था सम्मान
  • मंत्री ने कहा- कला और कलाकारों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव कदम उठाएगी सरकार

विज्ञापन
The Delhi government honored 16 such artists for  outstanding work in the field of handicrafts
हस्तशिल्प कलाकारों को सम्मानित करते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को राजधानी के 16 ऐसे कलाकारों को सम्मानित किया जिन्होंने हस्तशिल्प कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है। इस अवसर पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि हम भारतीय लोगों के लिए कला जिंदगी जीने का एक अंदाज होती है और कलाकार इस जिंदगी को संवारने वाले खूबसूरत सहारे की तरह होते हैं। ये हमारी जिंदगी को बेहद प्यारे रंग से भरते हैं और हमें खुशी का अहसास कराते हैं। उद्योग मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी।

विज्ञापन


दिल्ली सचिवालय में आयोजित एक कार्यक्रम में मनीष सिसोदिया ने कहा कि दुनिया नई तकनीक की तरफ तेजी से आगे बढ़ रही है, लेकिन इसके बाद भी हस्तशिल्प कला का अपना एक अलग ही अंदाज है। इसकी जैसी खूबसूरती मशीनों से कभी नहीं आ सकती। उन्होंने कहा कि हम मशीनों के साथ नहीं जिंदा रह सकते, लेकिन कला और कलाकारों के साथ जिंदा रह सकते हैं।
विज्ञापन


दरअसल कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए दिल्ली सरकार ने यह अवॉर्ड वर्ष 2016 और 2017 में चयनित लोगों को दिया था। लेकिन कोविड की वजह से अभी तक चयनित लोगों को ये अवॉर्ड नहीं दिया जा सके थे। उन्हीं कलाकारों को अब सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज प्रतियोगिता का युग है। अनेक देशों से सस्ते और तकनीक के मामले में बेहतर सामान हमारे सामने आ रहे हैं। इसका नकारात्मक असर हमारे कलाकारों को उठाना पड़ा है। लेकिन इसके बाद भी उनका महत्व कम नहीं हुआ है। मंत्री ने कहा कि सरकार कलाकारों और कला दोनों को बचाने के लिए और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए हर संभव उपाय करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed