{"_id":"8152d123d2903975c300f28e0171107c","slug":"the-death-of-the-young-man-fell-on-the-roof-of-the-train-stunt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की छत पर स्टंट कर युवक की गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की छत पर स्टंट कर युवक की गिरकर मौत
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 26 Dec 2014 01:29 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन की छत पर एक बोगी से दूसरी पर कूदकर स्टंट कर रहे दो युवकों में से एक की बोगियों के बीच में गिरकर मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े सात बजे अवंतिका के पास रेलवे ट्रैक पर हुई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। कविनगर पुलिस जांच कर रही है।
एसएचओ अवनीश गौतम ने बताया कि सूचना पर जांच करने पहुंची पुलिस को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेन दिल्ली से हापुड़ की ओर जा रही थी। चलती ट्रेन की छत पर दो युवक भागकर एक बोगी से दूसरी पर कूद रहे थे।
इस दौरान एक युवक (30) दो बोगियों के बीच में गिरकर घायल हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे मृतक की शिनाख्त हो पाए। पहचान की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
उसका दूसरा साथी भी नहीं मिला है, जो ट्रेन पर उसके साथ था। लोगों का यह भी कहना है कि युवक अक्सर ट्रेनों पर इसी तरह एक से दूसरी बोगी पर कूदते हैं।