फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The deadline for mandatory electric two-wheelers will be extended.

Delhi NCR News: दोपहिया वाहनों के लिए इलेक्ट्रिक अनिवार्यता की समय सीमा को बढ़ाया जाएगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
-750 से अधिक सुझाव मिलने के बाद प्रस्तावित ईवी नीति को लेकर की गई है समीक्षा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार की नई इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति में सबसे चर्चित प्रावधानों में शामिल दोपहिया वाहनों के लिए अनिवार्य इलेक्ट्रिफिकेशन की समय सीमा आगे खिसक सकती है। सरकार अब अप्रैल 2027 के बजाय 2028 के अंत या 2029 तक केवल इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के नए पंजीकरण की व्यवस्था लागू करने पर विचार कर रही है।


परिवहन विभाग को मसौदा ईवी नीति 2026-30 पर उद्योग संगठनों, वाहन निर्माताओं, नागरिक समूहों और आम लोगों से 750 से अधिक सुझाव प्राप्त हैं। इन सुझावों की समीक्षा के दौरान कई हितधारकों ने दोपहिया वाहनों के लिए तय इलेक्ट्रिफिकेशन लक्ष्य को व्यावहारिक बताते हुए उसकी समय सीमा बढ़ाने की मांग की है। मसौदा नीति में प्रस्ताव था कि एक अप्रैल 2027 से दिल्ली में केवल इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का ही नया पंजीकरण होगा। वहीं, तीनपहिया वाहनों के लिए यह व्यवस्था एक जनवरी 2028 से लागू करने का प्रस्ताव रखा गया था। लेकिन उद्योग जगत ने उत्पादन क्षमता, चार्जिंग नेटवर्क, बैटरी आपूर्ति, वाहन कीमतों और उपभोक्ताओं की तैयारियों को लेकर चिंता जताई है। सूत्रों के अनुसार, सरकार इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों को बढ़ावा देने के लक्ष्य से पीछे नहीं हटना चाहती, लेकिन इसके लिए पर्याप्त समयसीमा तय करने पर विचार किया जा रहा है। अंतिम फैसला मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ चर्चा और मंत्रिमंडलीय मंजूरी के बाद होगा। नई ईवी नीति का उद्देश्य खरीद प्रोत्साहन, स्क्रैपेज लाभ, चार्जिंग अवसंरचना विस्तार और विभिन्न वाहन श्रेणियों में इलेक्ट्रिफिकेशन के जरिए राजधानी में स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देना है। इसके अलावा बैटरी रीसाइक्लिंग, चार्जिंग नेटवर्क और फ्लीट इलेक्ट्रिफिकेशन से जुड़े प्रावधान भी प्रस्तावित हैं। अधिकारियों के मुताबिक, सुझावों की समीक्षा पूरी होने के बाद संशोधित मसौदा तैयार किया जाएगा, जिसे सरकार की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed