फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The criminal who murdered his friend was arrested

Delhi : बेरहमी से की हत्या... फिर दोस्त की तस्वीर पर खून का तिलक लगाकर मनाया जश्न; शातिर गोलू गिरफ्तार

Sat, 06 Jul 2024 04:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 06 Jul 2024 04:54 AM IST
सार

इन लोगों ने अपने दोस्त राजन की हत्या का बदला लेने के लिए रवि यादव की हत्या कर दी थी। इसके बाद रवि यादव के खून से राजन की तस्वीर पर तिलक लगाया और तस्वीर को सामने रखकर काफी देर तक जश्न मनाया था।

विज्ञापन
The criminal who murdered his friend was arrested
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने शातिर बदमाशों के गिरोह का पर्दाफाश कर बदमाश अजय कुमार उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने अपने दोस्त राजन की हत्या का बदला लेने के लिए रवि यादव की हत्या कर दी थी। इसके बाद रवि यादव के खून से राजन की तस्वीर पर तिलक लगाया और तस्वीर को सामने रखकर काफी देर तक जश्न मनाया था।

विज्ञापन


अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त सतीश कुमार के अनुसार, सावित्री की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था कि उसके पति रवि यादव की हत्या कृष्ण ने अपने साथियों के साथ मिलकर की है। रवि यादव की हत्या इन्होंने अपने साथी राजन की हत्या का बदला लेने के लिए की थी। रवि यादव पर गोली चलाई तो रवि ने सिलिंडर ऊपर उठा दिया। सिलिंडर से गोली टकराकर वापस इनके साथी राजन को लग गई, इससे राजन की मौत हो गई। राजन की हत्या का मामला रवि यादव की शिकायत पर दर्ज हुआ था। 
विज्ञापन


इस प्रकार कृष्ण की रवि यादव से दुश्मनी थी और बदला लेने के लिए कृष्ण ने अपने अन्य साथी अजय उर्फ छोटू उर्फ गोलू, राहुल, शिवम, आदिल, पिच्छा, आकाश, अजीत, इकबाल के साथ मिलकर रवि यादव की हत्या की साजिश रची। साजिश के तहत कृष्ण के निर्देश पर आठ मई को धारदार हथियारों से रवि यादव की बेरहमी से हत्या कर दी। इस मामले में अजय उर्फ गोलू को छोड़कर उपरोक्त सभी आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो गए थे। आरोपी अजय गिरफ्तारी से बच रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर नीरज कुमार शर्मा की देखरेख में एसआई संजीव गुप्ता, एएसआई अशोक कुमार, एएसआई सुरेन्द्र, हवलदार कपिल और अमित राणा की टीम आरोपी की तलाश कर रही थी। टीम ने जेजे कॉलोनी, सावदा, दिल्ली के पास जाल बिछाया और अजय कुमार उर्फ गोलू (24) को गिरफ्तार कर लिया। 


चाकू से गोदकर युवक की हत्या
पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास दंगल ग्राउंड पार्किंग में युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त गौरव ठाकुर (34) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आशंका जताई है कि किसी परिचित ने उसकी हत्या की है। पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह सात बजे दंगल ग्राउंड पार्किंग में एक युवक की हत्या किए जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि एक कमरे में चारपाई पर युवक लहूलुहान अवस्था में पड़ा है। उसके सिर के पीछे चाकू का घाव था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed