{"_id":"5781938f4f1c1bdf1e7fa0c7","slug":"the-collapse-of-power-supply-put-the-jam-traffic-disrupted","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली आपूर्ति ठप होने से लगाया जाम, बाधित रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली आपूर्ति ठप होने से लगाया जाम, बाधित रहा यातायात
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 10 Jul 2016 05:45 AM IST
विज्ञापन
बिजली संकट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसफॉर्मर फुंकने के चलते तीन दिन से न्यादरगंज मोहल्ले की बिजली आपूर्ति ठप होने से नाराज लोगों ने शनिवार को दादरी तहसील गेट के सामने जीटी रोड पर जाम लगाकर एक घंटा तक यातायात बाधित रखा।
उपजिलाधिकारी ने शाम तक आपूर्ति सुचारु कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। दादरी के न्यादरगंज मोहल्ले का ट्रांसफार्मर पिछले तीन दिन से फुंक हुआ है। मोहल्ले के लोगों ने ट्रांसफार्मर बदलने के लिए कई बार बिजली निगम के अधिकारियों से शिकायत की थी।
लेकिन ट्रांसफॉर्मर को नहीं बदला गया। बिजली की आपूर्ति बंद है। बिजली नहीं होने से परेशान लोगों ने शनिवार सवेरे दादरी तहसील गेट पर जीटी रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
ट्रकों को बीच में खडे़ कराकर लोग सड़क पर ही बैठ गए। जाम के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी लाईन लग गई। जीटी रोड जाम की सूचना मिलने पर दादरी उपजिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।
प्रदर्शनकारियों की समस्या सुनी। दादरी उपजिलाधिकारी ने लोगों को सायं तक बिजली आपूर्ति सुचारु कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर सायं तक उनकी आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो वे फिर जाम कर आंदोलन करेंगे।