{"_id":"0fb50166c895110d6ba0faf2c027e0c1","slug":"the-city-continued-to-steal-the-spoils-of-two-millions-of-households-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में चोरी का सिलसिला जारी दो घरों में लाखों की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में चोरी का सिलसिला जारी दो घरों में लाखों की लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 25 Jun 2015 09:16 PM IST
विज्ञापन
शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का सामान चुरा लिया। जबकि अलग-अलग थाना क्षेत्र में 22 चोरियों के मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन
सेक्टर 56 निवासी अजय खत्री ने सेक्टर 56 थाना पुलिस को बताया कि उनके मकान के बगल में काम करने वाले नौकर ने अपने साथियों के साथ मिल कर उसके घर का ताला तोड़ कीमती सामान व ज्वैलरी चोरी कर ली।
विज्ञापन
पुलिस ने अज्ञात नौकर के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। मदनपुरी में रहने वाले संजीव ने अज्ञात के खिलाफ घर का ताला तोड़कर मोबाइल व अन्य कीमती सामान चोरी होने की शिकायत सिटी थाने में दर्ज करायी है।
विज्ञापन
निशांत कुमार निवासी लक्ष्मण विहार गली नंबर 10 ने सेक्टर पांच थाना पुलिस को अज्ञात के खिलाफ मकान का ताला तोड़कर नगदी व कीमती सामान चोरी करने की शिकायत की है।
कमिशभनरी में बुधवार को कुल 22 चोरी के मामले दर्ज हुए हैं। जिसमें 18 स्थाना पर छोटे-बड़े वाहन चोरी हुए हैं। पुलिस अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।