फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The Chief Minister handed over bicycles to 15 meritorious girl students

Delhi NCR News: मुख्यमंत्री ने 15 मेधावी छात्राओं को सौंपी साइकिलें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
मालवीय नगर में स्पोर्ट्स और कल्चरल क्लब बनाने की घोषणा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मालवीय नगर में रविवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 15 मेधावी छात्राओं को साइकिलें सौंपी। उन्होंने युवाओं के लिए खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के नए अवसर देने की घोषणा की। सीएम ने यहां विकसित मालवीय नगर संकल्प समारोह में हिस्सा लिया। छात्राओं को साइकिलें विधायक सतीश उपाध्याय से जुड़ी उमा निरंजन फाउंडेशन की ओर से दी गई। मुख्यमंत्री ने छात्राओं को साइकिलें सौंपते हुए कहा कि शिक्षा तक आसान पहुंच हर बेटी का अधिकार है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने मालवीय नगर क्षेत्र में स्पोर्ट्स क्लब और कल्चरल क्लब स्थापित करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को खेल, संस्कृति और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं और नागरिकों के सहयोग से मालवीय नगर आने वाले वर्षों में विकास और जनभागीदारी का एक मजबूत मॉडल बनकर उभरेगा। आयोजन श्रीअरविंदो मार्ग स्थित एनसीयूआई ऑडिटोरियम में हुआ, जहां नई दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज, मालवीय नगर के विधायक सतीश उपाध्याय, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


जीव-जंतुओं को पानी पिलाना सामूहिक जिम्मेदारी
सीएम ने पर्यावरण संरक्षण और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देते हुए नागरिकों से पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने की अपील की। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पक्षियों के लिए वाटर पॉट्स भी स्थापित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article