फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The cartridge sending threatening to kill

कारतूस भेजकर जान से मारने की दी धमकी

Mon, 15 Dec 2014 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 15 Dec 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
The cartridge sending threatening to kill

ग्रेटर नोएडा के दादरी नगर पालिका परिषद के सभासद

विज्ञापन
कोमल शर्मा से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। चोरी के मोबाइल फोन से धमकी दी गई थी।


पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुराग सिंह ने बताया कि शुक्रवार को दादरी नगर पालिका परिषद के सभासद कोमल शर्मा को धमकी भरे पत्र के साथ कारतूस भेजा गया था। दस लाख रुपये की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई थी।

सूचना पर दादरी पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। जिस फोन से धमकी दी गई थी पुलिस ने उसे ट्रेस किया। फोन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दादरी के ब्रह्मपुरी मोहल्ले के कपिल, गौरव और मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया। मनोज ने मोबाइल चोरी करके दिया था। कपिल और गौरव ने दस लाख रुपये की मांग करते हुए धमकी भरा पत्र भेजा था।

वहीं, पत्र भेजने के बाद भी कपिल सभासद के पास आता-जाता रहा। उसका हालचाल पूछताछ रहा। गिरफ्तार होने के बाद आरोपियों ने कहा कि उन्होंने मजाक में कोमल को धमकी दी थी। पुलिस ने तीनों को धमकी देने, रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed