{"_id":"567464403de5f45493d4c2138987db5e","slug":"the-bus-stand-was-to-bomb-threat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस अड्डे को बम से उड़ाने की मिली थी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस अड्डे को बम से उड़ाने की मिली थी धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 06 May 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
नाहर सिंह बस अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी के अंतिम दिन पुलिस ने मंगलवार को खोजबीन अभियान चलाया। पुलिस ने रेलवे स्टेशन व बस अड्डे पर सघन जांच अभियान चलाया। बस अड्डे के सभी प्रवेश द्वारों पर पुलिस टीमों ने हर आने-जाने वाले की जांच की। हालांकि देर शाम तक जांच के दौरान कहीं पर कुछ नहीं मिला। जिससे पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
25 अप्रैल को नाहर सिंह बस अड्डा को किसी अज्ञात व्यक्ति ने बम से उड़ाने की धमकी दी थी। धमकी भरा पत्र में लश्कर-ए-तोयबा और एक अन्य आतंकी संगठन का नाम लिखा हुआ था। पुलिस ने पत्र के मिलने के बाद बस अड्डा की चाकसी बढ़ा दी।
विज्ञापन
इसमें कहा गया था कि यदि तुम बचा सको तो बचा लो। लेकिन धमकी के अंतिम दिन तक कुछ न होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। डीसीपी भूपेंद्र सिंह का कहना है कि जांच अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
शहर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में बम विस्फोट करने की धमकी पहले भी मिल चुकी है। फरवरी में भी इसी प्रकार किसी व्यक्ति ने अपना नाम आतंकी फैजल बताते हुए सीआईएसएफ केंद्र में फोन कर दिल्ली-पलवल सहित उत्तर भारत के महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों में बम विस्फोट करने की धमकी दी थी।
पुलिस ने कॉल करने वाले के संबंध में जानकारी जुटाई तो पता चला कि जिस नंबर से कॉल किया गया है उसकी आईडी बल्लभगढ़ की तिरखा कालोनी के पते की है। लेकिन वह आईडी फर्जी निकली।