{"_id":"5fb9a8638ebc3e9c02168c09","slug":"the-bus-crashed-into-the-tree-when-the-driver-blinked","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को झपकी आने पर बस पेड़ से टकराई, घायल अस्पताल में, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक को झपकी आने पर बस पेड़ से टकराई, घायल अस्पताल में, चालक फरार
Sun, 22 Nov 2020 05:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 22 Nov 2020 05:23 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा से दिल्ली आ रही यूपी रोडवेज की एक बस सुखदेव विहार के पास हादसे का शिकार हो गई। मथुरा रोड पर सीआरआरआई के सामने चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस पेड़ से टकरा गई। टक्कर लगने ही बस में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को खबर मिलते ही पुलिस, पीसीआर, ईआरवी और कैट्स की गाड़ियां मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
हादसे में 22 लोग जख्मी हो गए। 10 लोगों को मौके पर ही कैट्स की गाड़ियों से प्राथमिक उपचार दिया गया। वहीं घायल 12 लोगों को एम्स ट्रामा सेंटर भेजा गया। अस्पताल में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हैं। न्यू फ्रेंड्स कालोनी थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 3.22 बजे सूचना मिली कि मथुरा रोड पर सीआरआरआई के सामने एक बस पेड़ से टकरा गइ है। खबर मिलते ही लोकल पुलिस पीसीआर की गाड़ियां और कैट्स एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। कुछ राहगीर भी मदद को आ गए। चालक की दूसरी ओर बस का अगला हिस्सा काफी अंदर घुस गया। हादसे के समय बस में 30 से 35 सवारी मौजूद थी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। उधर चालक मौके पर बस छोड़कर फरार हो गया। हादसे के समय ज्यादातर सवारी सो रही थीं।
विज्ञापन
अचानक झटका लगने से उनके सिर अगली सीट से टकराए और कई के सिर में चोट लगी। इसके अलावा कई यात्रियों की टांगों में फ्रेक्चर हो गया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बस बाहा, आगरा से दिल्ली के सराय काले खां अड्डे आ रही थी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि चालक को शायद नींद की झपकी लगी इसकी वजह से हादसा हुआ। पुलिस चालक की तलाश कर रही है। पुलिस आगरा डिपो के अधिकारियों के संपक में है। जल्द ही चालक को दबोच लिया जाएगा।