फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The bride went to the police station, said she want to marry.

दुल्हन पहुंची थाने, 'बोली शादी करा दो'

Thu, 25 Dec 2014 08:30 AM IST
Updated Thu, 25 Dec 2014 08:30 AM IST
विज्ञापन
The bride went to the police station, said she want to marry.

नई दिल्ली के वसंत विहार थाने में तैनात पुलिसकर्मी उस समय भौचक्के रह गए जब एक युवती दुल्हन के लिबाज में थाने पहुंची। वह पुलिसकर्मियों से एक युवक से शादी करवाने की जिद करने लगी, मगर पुलिस ने इस मामले में मदद करने से मना कर दिया।

विज्ञापन


यह घटना सोमवार की है। मंगलवार को युवती फिर थाने आई और युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करा दिया। अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 22 वर्षीय प्रिंयका (बदला हुआ नाम) कापसहेड़ा इलाके में रहती है। वह पिछले छह वर्षों से राजेश नाम के युवक के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। राजेश वसंत विहार के विक्रम विहार, शंकर विहार में रहता है और प्राइवेट नौकरी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट में तय हुई थी शादी की बात

The bride went to the police station, said she want to marry.

गत रविवार को दोनों ने शादी करने का फैसला किया और द्वारका कोर्ट में शादी करने की बात तय हुई। तय समय केअनुसार, प्रियंका दुल्हन के कपड़ों में शादी करने के लिए सोमवार को द्वारका कोर्ट पहुंच गई, मगर राजेश नहीं आया।

उसने कई घंटे राजेश का कोर्ट में इंतजार किया। सोमवार शाम को वह वसंत विहार थाने पहुंची और पुलिसकर्मियों से राजेश को ढूंढ कर उससे शादी कराने की जिद करने लगी।

पुलिस ने प्रियंका से राजेश के खिलाफ शिकायत मांगी। पहले दिन तो उसने शिकायत नहीं दी, लेकिन अगले दिन मामला दर्ज करा दिया। युवती के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। पुलिस के मुताबिक,आरोपी को पकड़ने के लिए कई जगह छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed